READ MORE
जिस घड़ी को सभी का इंतज़ार था वो आ चुकी है क्योंकि हॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट सुपरहीरो फ़्रेंचाइज़ी एवेंजर्स की आखिरी फ़िल्म ‘इनफ़िनिटी वॉर्स’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. इस फ़िल्म के लीक्ड ट्रेलर की चर्चा हर तरफ़ थी लेकिन जो ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया है उसमें लीक्ड ट्रेलर का कोई अंश नही है.
इस फ़िल्म की ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म में एवेंजर सीरीज़ के सारे हीरो एकसाथ नज़र आने वाले हैं.
कैप्टन अमेरिका, आइरन मैन, हल्क, डॉक्टर स्ट्रेंज, थॉर, ब्लैक पैंथर, ब्लैक विडो, विज़न, विंटर सोल्जर और गार्ज़ियन ऑफ़ गैलैक्सी के सभी किरदार इस फ़िल्म में दिखने वाले हैं. कुल मिलाकर ये फ़िल्म सभी एवेंजर फ़िल्मों का निचोड़ है और माना जा रहा है कि मार्वल इस फ़िल्म के दूसरे भाग के बाद एवेंजर फ़िल्में नहीं बनाई जाएंगी. फ़िल्म की कहानी में थानोस, जो मार्वल का सबसे बड़ा विलेन है, इनफ़िनिटी स्टोन्स की तलाश में धरती तक आ पहुंचा है. ये इनफ़िनिटी स्टोन्स जिसके पास होंगे वही इस ब्रहांड का विजेता होगा.
फ़िल्म का ट्रेलर बहुत रोमांचक है और साफ़ दिखाई देता है कि इस बार फ़िल्म का विलेन इन सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ रहा है. विज़न के फ़ैन्स के लिए एक दुखद ख़बर है कि इस फ़िल्म में विज़न की ताकत का सोर्स चला जाता है.
वहीं आयरन मैन और हल्क भी पस्त दिखाई देते हैं लेकिन राहत की ख़बर ये है कि फ़िल्म में कैप्टन अमेरिका लौट आए हैं और साथ ही पूरा एवेंजर यूनिवर्स एक साथ दिखाई दे रहा है जो इससे पहले किसी भी फ़िल्म में नहीं हुआ है.
फ़िल्म का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं –
No comments:
Post a Comment