Wednesday, 29 November 2017

PM मोदी ने इवांका ट्रंप को दिया स्पेशल गिफ्ट!


READ MORE

हैदराबाद में चल रहे ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में इवांका ट्रंप के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल की खूब चर्चा हुई. फलकनुमा पैलेस में हुए शाही डिनर के दौरान इवांका ने इंडियन डिजाइनर नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी. वहीं, पीएम मोदी ने इवांका से मुलाकात के दौरान उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया.पीएम मोदी ने इवांका ट्रंप को लकड़ी का एक बॉक्स गिफ्ट किया है. इस पर गुजरात की लोक कारीगरी की गई है, जिसे सडेली क्राफ्ट के नाम से जाना जाता है.


सूरत के आसपास बनाया जाता है ‘सडेली क्राफ्ट’
सूरत के आसपास के इलाकों में ‘सडेली क्राफ्ट’ बनाया जाता है. बारीक नक्काशी के कारण इनको बनाने में काफी समय भी लगता है. गुजरात में इस नक्काशी का प्रयोग दरवाजे-खिड़कियों को डेकोरेट करने के लिए किया जाता है.


pm modi, पीएम मोदी, ivanka trump, इवांका ट्रंप, narendra modi gift, नरेंद्र मोदी, donald trump, डोनाल्ड ट्रंप, global enterprenur summit 2017, ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017, gujarat fock art, गुजरात फोक आर्ट


सूरत के आसपास के इलाकों में ‘सडेली क्राफ्ट’ बनाया जाता है.

मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया था ये गिफ्ट
पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान उन्हें एक खूबसूरत बॉक्स गिफ्ट किया था. इस बॉक्स को पंजाब के होशियारपुर में बनाया गया था. शीशम की काली लकड़ी से बने 22 इंच और 15 इंच चौड़े इस बॉक्स को बनाने में 7 महीने लगे थे, क्योंकि इसमें बारीक कारीगरी की गई थी. लकड़ी पर हुए इनले वर्क में एक्रैलिक की सफेट शीट का काम हुआ था, जो बिल्कुल हाथी दांत की तरह दिखती है.


शाही डिनर पर इवांका के ड्रेस की भी हुई खूब चर्चा
शाही डिनर में इवांका की ड्रेस की भी खूब चर्चा रही. इवांका ने जो ड्रेस पहनी थी, उसपर गोल्डन धागे और बनारसी सिल्क का इस्तेमाल हुआ था. इवांका की ड्रेस में एक सितार भी बना हुआ है. इवांका ने इस ड्रेस के साथ कोई एसेसरीज नहीं पहनी थी. लेकिन, फिर भी वह बहुत स्टाइलिश और एलिगेंट लग रही थीं.


इवांका ने भारत को बताया अमेरिका का सच्चा दोस्त
इसके पहले इवांका ट्रंप ने भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की दिल खोलकर तारीफ की. इवांका ने कहा, ‘बचपन में चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के अपने सफर से आपने साबित किया है कि क्रांतिकारी बदलाव मुमकिन है.’ इवांका ने उम्मीद जताई कि भारत के लोग प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में विकास करना जारी रखेंगे.


ये भी पढ़ें:  प्रिंसेस डायना के बाद इवांका को भारत में मिली इतनी अहमियत!


हैदराबाद के ‘महल’ में पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने किया शाही डिनर


GES में दुनिया के उद्यमियों से बोले PM, भारत के विकास में बने भागीदार


Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/hazaribagh/villagers-demonstrate-for-electricity-supply-at-markacho-in-koderma-1031427.html

No comments:

Post a Comment