READ MORE
गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई को चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी हैं. सूत्रों के मुताबिक जांच में सीबीआई को पता चला है कि प्रद्युम्न की हत्या के दिन मौका ए वारदात पर स्कूल की एक नाबालिग छात्रा भी थी. सीबीआई को शक है कि प्रद्युमन की हत्या की राजदार वो नाबालिग लड़की भी है. सीबीआई इस मामले में छात्रा और उसके परिवार से कई बार पूछताछ कर सकती है.सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड पर सीबीआई जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी और अपनी चार्जशीट में सीबीआई उस नाबालिग लड़की का नाम भी डाल सकती है. गुरुग्राम के रेयान स्कूल में सात साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में पकड़े गए रेयान स्कूल के ही नाबालिग छात्र की उम्र को लेकर गुरुग्राम जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि उसे पकड़े गए आरोपी नाबालिग के फिंगर प्रिंट चाहिए.
सीबीआई के मुताबिक मामले की जांच के लिए जुवेनाइल का फिंगर प्रिंट उनके लिए काफी अहम है और हत्या की कड़ी से कड़ी को जोड़ने में काफी मददगार होगा. सीबीआई के मुताबिक आरोपी छात्र का परिवार छात्र की जन्म तिथि और स्कूल के मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी जांच के लिए मुहैया नहीं करा रहा है. इस बीच प्रद्युमन के पिता वरुण ठाकुर ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से मांग की कि वह आरोपी नाबालिग को नए कानून के तहत व्यस्क मानकर कोर्ट में सुनवाई कराने का आदेश दे.
वहीं आरोपी नाबालिग की ओर से उसके पिता ने अर्जी दायर करते हुए सीबीआई पर आरोप लगाया है कि तय समय से ज्यादा पूछताछ सीबीआई ने उनके आरोपी बेटे से की है. गुरुग्राम के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में एक बार फिर 6 दिसंबर को बहस होगी. जिसमें आरोपी 11वीं क्लास के छात्र जुवेनाइल के वकील दलील देंगे कि आखिर क्यों वो सीबीआई के फिंगर प्रिंट लेने के एप्लीकेशन का विरोध कर रहे हैं.ये भी पढ़ें-
प्रद्युम्न केस: आज होगा तय, आरोपी पर कैसे चलेगा केस
प्रद्युम्न मर्डर: गिरफ्तार 11वीं के छात्र को 3 दिन के CBI रिमांड पर भेजा
No comments:
Post a Comment