Wednesday, 29 November 2017

PM के हैदराबाद दौरे के दौरान बम की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार


READ MORE

हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में बम की झूठी सूचना देने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त 60 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार को रात्रि भोज के लिए यहां मौजूद थे, जब यहां बम होने की यह झूठी सूचना मिली थी.मंगलवार रात करीब आठ बजकर 43 मिनट पर एंबुलेंस सेवा को एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि पैलेस में एक बम लगाया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण मंडल) वी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस को पता चला कि मौला अली इलाके के निवासी बोंथा इलैया ने यह फोन किया था.


उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसपर कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई क्योंकि पैलेस के परिसर का पहले ही पूरी तरह निरीक्षण किया जा चुका था और 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही थी.


डीसीपी ने बताया कि इलैया एक मानसिक बीमारी से पीड़ित है. पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बारे में सोच रही है और फिलहाल उसे उसके घर वालों के हवाले कर दिया गया है.यह भी पढ़ें: गब्बर सिंह टैक्स पर बोले मोदी- देश को लूटने वाले डकैतों के बारे में ही सोच सकते हैं


Article source: http://aajtak.intoday.in/story/hc-notice-on-7-year-old-petitioner-navya-1-945791.html

No comments:

Post a Comment