Thursday, 30 November 2017

जब खिलाड़ियों को इनाम में मिली गाय


READ MORE

खिलाड़ी जब किसी टूर्नामेंट में अच्‍छा प्रदर्शन करता है और मेडल जीत कर आता है तो सरकारें खलाड़ियों पर पुरस्‍कारों की बारिश कर देती हैं. लेकिन सोचिए अगर खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर धनराशि की जगह गाय दी जाए तो आप क्‍या कहेंगे.सुनने में भले ही यह बात अजीब लग रही हो लेकिन यूथ वर्ल्‍ड बॉक्‍सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली छह बॉक्‍सर खिलाड़ियों को पुरस्‍कार के तौर पर देशी गाय दी जाएंगी.


गांव के गौरपट़ट पर लगाया जाएगा नाम
प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने राजीव गांधी स्‍टेडियम स्‍थित साईं सेंटर में घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरह से लड़कियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है उसके सम्‍मान स्‍वरूप उनका नाम गांव के गौरवपट़ट पर लगाया जाएगा. इसी के साथ उन्‍हें पुरस्‍कार स्‍वरूप एक—एक गाय भी दी जाएगी.चार स्‍वर्ण और दो कांस्य पदक जीते
19 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी में यूथ वर्ल्‍ड बॉक्‍सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश की छह बॉक्‍सर बेटियों ने भाग लिया था. इसमें से चार खिलाड़ियों ने स्‍वर्ण और दो ने कांस्‍य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया. खिलाड़ियों को हरियाणा नस्‍ल की एक-एक गाय देने की घोषणा की गई है.

No comments:

Post a Comment