Wednesday, 29 November 2017

गुजरात चुनाव: राहुल गांधी की 'मंदिर दौड़' के मायने

READ MORE

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कई धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं. पिछले तीन महीने में राहुल गांधी ने 19वीं बार मंदिर में पूजा-अर्चना की. हालांकि बीजेपी इसे दिखावा बता रही है.2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा था कि चुनावों में कांग्रेस का झुकाव अल्पसंख्यकों की तरफ था, जिसके कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं एंटनी ने कहा था कि लोगों का सेक्युलरिज्म से विश्वास उठ गया है.

2014 से शुरू हुआ हार का सिलसिला हरियाणा, राजस्थान, असम से होता हुआ यूपी चुनाव तक जारी रहा. अब कांग्रेस और अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी अपने लिए नई जमीन तलाश रहे हैं. शायद अब राहुल गांधी को ए.के एंटनी की बात भी सही लगने लगी है. जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीने में राहुल गांधी ने गुजरात के कई मंदिरों में दर्शन के लिए गए.

gujarat assembly election 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव 2017, gujarat election 2017, गुजरात चुनाव 2017, rahul gandhi, राहुल गांधी, congress, कांग्रेस, pm modi, पीएम मोदी, narendra modi, नरेंद्र मोदी, bjp, बीजेपी, rahul gandhi in gujarat, गुजरात में राहुल गांधी, rahul gandhi rally, राहुल गांधी रैली, rahul gandhi mandir darshan, राहुल गांधी मंदिर दर्शन

गुजरात के एक मंदिर में राहुल गांधी.

अब बारी गुजरात चुनाव की है. गुजरात हमेशा से पीएम मोदी और बीजेपी के लिए खास रहा है. पिछले 21-22 सालों से गुजरात में बीजेपी की सरकार है. कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, या यूं कहें कि राहुल खुद को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए तैयार कर रहे हैं.

ऐसा करना कांग्रेस की रणनीति में अचानक शामिल हुआ है, क्योंकि पार्टी कई हार के बाद अब जीत की खोज में पूरी तरह निकल पड़ी है. अब तक 12 बार राहुल गुजरात के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर चुके हैं.

इन गुजराती मंदिरों में राहुल अब तक कर चुके हैं दर्शन-
-वैद्यनाथ मंदिर, थारा
-खोदिया माताजी, वरना
-द्वारकाधीश, द्वारका
-चामुंडा माता, चोटिला
-खोडलधाम, राजकोट
-सोमनाथ, प्रभास पतन
-भाटीजी महाराज मंदिर, फागवेल
-उनई माता, सिंध
-अक्षरधाम मंदिर, गांधी नगर
-वीर मेघमाया, पतन
-अंबाजी, बनांसकांठा
-बहुचारजी, मेहसाणा

gujarat assembly election 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव 2017, gujarat election 2017, गुजरात चुनाव 2017, rahul gandhi, राहुल गांधी, congress, कांग्रेस, pm modi, पीएम मोदी, narendra modi, नरेंद्र मोदी, bjp, बीजेपी, rahul gandhi in gujarat, गुजरात में राहुल गांधी, rahul gandhi rally, राहुल गांधी रैली, rahul gandhi mandir darshan, राहुल गांधी मंदिर दर्शन

राहुल गांधी ने हाल में कई मंदिरों के दर्शन किए.

राहुल ने 28 सितंबर को सौराष्ट्र में पांच मंदिरों में दर्शन के साथ गुजरात चुनाव प्रचार की शुरुआत की. वह द्वारकाधीश मंदिर, कागवाड में खोडलधाम, विरपुर के जलाराम मंदिर, चोटिला मंदिर और राजकोट में दासी जीवन मंदिर भी गए थे.

1 नवंबर को चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में वह नादियाड के शांताराम मंदिर, खेड़ा के रणछोड़ राय मंदिर और भाठीजी महाराज मंदिर, पावगढ़ में महाकाली माता मंदिर गए.

gujarat assembly election 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव 2017, gujarat election 2017, गुजरात चुनाव 2017, rahul gandhi, राहुल गांधी, congress, कांग्रेस, pm modi, पीएम मोदी, narendra modi, नरेंद्र मोदी, bjp, बीजेपी, rahul gandhi in gujarat, गुजरात में राहुल गांधी, rahul gandhi rally, राहुल गांधी रैली, rahul gandhi mandir darshan, राहुल गांधी मंदिर दर्शन

द्वारकाधीश मंदिर में राहुल गांधी.

तीसरे दौरे में उन्होंने दक्षिण गुजरात को कवर किया था. वह इस बार नवसारी में उनई माता मंदिर गए. हाल में 11-13 नवंबर तक गुजरात दौरे के समय राहुल गांधी ने गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर से चुनाव प्रचार शुरू किया था.

इसके अलावा वह मेहसाणा में बहुचराजी मंदिर, वलीनाथ मंदिर, पाटन में वीर मेघमाया मंदिर और वारन के खोडियार मंदिर में भी गए थे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी हिन्दू ही नहीं, जनेऊधारी हिंदू हैं: कांग्रेस

राहुल गांधी का धर्म क्या है?

राहुल हिन्दू या पारसी ? सोमनाथ में एक नया विवाद

Article source: https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/forest-department-dont-agree-with-any-condition-put-by-minister-forest-guard-recruitment-1156468.html

No comments:

Post a Comment