READ MORE
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि चिकित्सा आधार पर पाकिस्तान की एक लड़की और दो बच्चों को चिकित्सा आधार पर वीजा जारी किया जायेगा.पाकिस्तान की एक नागरिक सोहैल आर्बी ने सुषमा स्वराज से अपील की थी कि 14 वर्षीया हादिया को लीवर प्रतिरोपण की जरूरत है और ऐसे में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वीजा दिया जाए.
Indian High Commission in Pakistan will issue visa for her liver transplant surgery in India. @IndiainPakistan https://t.co/n4CIMuMFYI
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 29, 2017
सुषमा ने ट्वीट किया, पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग भारत में उनके लीवर प्रतिरोपण के लिये वीजा जारी करेगी. पाकिस्तान के एक अन्य नागरिक मसरूर अख्तर सिद्दिकी ने भी सुषमा स्वराज से मदद मांगी ताकि उनके तीन वर्ष के पुत्र का भारत में हृदय संबंधी आपरेशन कराया जा सकें.
Yes. Muhammad Shafay is only 3 years old. We will issue visa for his open heart surgery in India. @IndiainPakistan https://t.co/1OjvRTZbTC
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 29, 2017
विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, हां, मोहम्मद शैफे 3 वर्ष के हैं. हम भारत में उनका हृदय का आपरेशन कराने के लिये वीजा जारी करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें 9 वर्षीय अब्दुल रहमान के मेरूरज्जा के प्रतिरोपण के लिये आग्रह प्राप्त हुआ है और उन्हें भी वीजा जारी किया जायेगा.
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच संबंध नई ऊंचाई छुएंगे: सुषमा
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/newly-elected-rajya-sabha-member-vinay-tendulkar-will-remain-goa-bjp-chief-1053960.html
No comments:
Post a Comment