
READ MORE

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के पास अरब सागर में सीज़न का पहला चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ विकसित हो गया है. image source news18 kerala

ऐसे में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और लक्षद्वीप में ‘ओखी’ चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और केरल में अगले 12 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

कन्याकुमारी, कुड्डालोर, श्रीवैकुंठम, तूतीकोरिन, रामेश्वरम, रामनाथपुरम, टोंडी, नागरकोइल, कोविलपट्टी, पंबन, तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, तंजावुर, तिरुवल्लुर, पुदूकोट्टई, तिरुवनन्तपुरम, अलपुझा, कोलम, कोची और कोट्टायम में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, श्रीलंका के पास डिप्रेशन के रूप में बना मौसमी सिस्टम प्रभावी होते हुए गुरुवार की सुबह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है.

अगले 24 घंटे के दौरान इन भागों में बारिश के 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी. वहीं, लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है.

चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ इस समय कन्याकुमारी के दक्षिण में 60 किलोमीटर की दूरी पर है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण भारत में इस चक्रवात को आगे बढ़ने के लिए स्थितियां.

ऐसे में मछुआरों को भी अगले 48 घंटे तक समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.

तमिलनाडु और केरल में अगले 12 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/delhi-pollutiondelhi-bjp-president-manoj-tiwari-distributed-masks-at-cp-1161944.html
No comments:
Post a Comment