READ MORE
हॉलीवुड में नई फ़िल्मों के ट्रेलर लॉन्च होने शुरु हो गए हैं और इस बार जिस फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है वो एक बंद हो चुकी कॉमिक्स सीरीज़ का हिस्सा है.दरअसल 1990 में टॉक्सिक कॉमिक्स के नाम से अमेरिका में एक कॉमिक बुक की शुरुआत की गई और इस कॉमिक के कई किरदारों में से एक है एक्सिडेंट मैन.
एक्सिडेंट मैन का किरदार कुछ सालों तक चला लेकिन मार्वल और डीसी कॉमिक्स के सुपरमैन, बैटमैन और आइरन मैन जैसे किरदारों के आगे इसकी दाल नहीं गली.
अब सुपरहीरोज़ के ट्रेंड में इस फ्रेंचाइज़ी को फिर से भुनाने के लिए निर्माता कंपनी सिक्स डीमन ने इस किरदार को फ़िल्म की शक्ल में लाने की कोशिश की है और ब्रिटिश अभिनेता स्कॉट एडकिन्स को मुख्य रोल मिला है.एक्सिडेंट मैन एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है जो अपने शिकार को इस तरह मारता है कि मरने वाला एक्सिडेंट में मरा हुआ लगता है. एक्सिडेंट मैन के साथ कुछ और क़ातिल भी हैं जो अपने अपने तरीके से क़त्ल करते हैं लेकिन इस बीच में कोई एक्सिडेंट मैन की गर्लफ़्रेंड का खून करता है और जिसकी तलाश में एक्सिडेंट मैन लगा हुआ है.
फ़िल्म में भरपूर एक्शन और ग्लैमर का तड़का है लेकिन 1990 की तरह इस बार भी एक्सिडेंट मैन के सामने मार्वल के सुपरहीरोज़ खड़े हुए हैं क्योंकि अगले साल मार्वल की मेगा बजट फ़िल्म ‘एवेंजर्स – इनफ़िनिटी वॉर’ आ रही है.
फ़िलहाल इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जो काफ़ी आर्कषक लग रहा है.
No comments:
Post a Comment