Wednesday, 29 November 2017

VIDEO: जब मैदान पर 'डॉन' के गाने पर अंपायर ने लगाए ठुमके...


READ MORE

क्रिकेट फिल्ड पर अकसर कुछ ऐसा हो जाते है जिसे आप ज़िंदगी भर याद रखते हैं. कभी खिलाड़ी का शानदार कैच होता, कभी फील्डिंग, बैटिंग या गेंदबाज़ कुछ ऐसा कमाल करते हैं जो मैच को यादगार बना देता है. लेकिन मैच के दौरान अंपायर कम ही सुर्खियों में आते हैं. टीम इंडिया के स्टार ऑलरांडर रवींद्र जडेजा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी को ख़ूब हंसाया है.वीडियो में मैच के बीच अंपायर बॉलीवुड गानों पर डांस करने लगता है. वीडियो शेयर करने के कुछ ही घंटों में इसे 2 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा. अंपायर के इस डांस को सोशल मीडिया पर ख़ूब पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो अब तक करीब 3 लाख लोग देख चुके हैं. अंपायर ने ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर भी जमकर ठुमके लगाए.


खुद जडेजा भी इस वीडियो को देखकर हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने पोस्ट के लिखा, ‘ओह माई गॉड’ अब और हंसी नहीं रोक सकता.

No comments:

Post a Comment