Thursday, 30 November 2017

महाराष्ट्र के अगले कैबिनेट विस्तार का हिस्सा होंगे पूर्व CM नारायण राणे : दानवे


READ MORE

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख राव साहेब दानवे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के अगले कैबिनेट विस्तार में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को मंत्री बनाया जाएगा.दानवे ने नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल के जवाब में कहा कि देवेंद्र फड़णवीस की कैबिनेट का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद होगा और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे इसका हिस्सा होंगे. अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए शुरू किए गए ‘एक बूथ 25 यूथ कार्यक्रम’ का 70 प्रतिशत पूरा हो गया है.


दानवे ने कहा, समूचे महाराष्ट्र में 91,000 बूथ हैं और हमने ‘एक बूथ 25 यूथ’ अभियान के तहत बूथ गठन का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है जो राज्य की समूची 288 विधानसभा सीटों में फैला हुआ है. पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले दो महीने के अंदर बूथ गठन का बचा हुआ 30 फीसदी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.


उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम एक दिसंबर से शुरू होगा और इसे मुंबई में वार रूम दफ्तर से जोड़ा जाएगा.राणे महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की गठबंधन सरकार में एक फरवरी 1999 से 17 अक्तूबर 1999 तक मुख्यमंत्री रहे. बाद में वर्ष 2005 में वह शिवसेना छोड़ कांग्रेस में आ गए. वहीं हाल में उन्होंने कांग्रेस को भी अलविदा कहते हुए महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी गठित की. उन्होंने राजग में शामिल होने का भी ऐलान किया था.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/puducherry-villagers-protect-against-lt-governor-kiran-bedi-1172041.html

No comments:

Post a Comment