Friday, 7 December 2018

तेलंगाना में 67 प्रतिशत मतदान, पिछले चुनाव से ढाई फीसदी कम हुई वोटिंग


READ MORE

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि राजस्थान में मतदान का प्रतिशत 73.62 रहा. दोनों राज्यों में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ. तेलंगाना में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ढाई प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग ने शाम पांच बजे तक हुए मतदान के आधार पर मतदान संबंधी अंतरित आंकड़े जारी किए. इन दोनों राज्यों के अलावा हाल ही में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में हुए मतदान के बाद पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होगी.तेलंगाना के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से सटे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की संवेदनशील 13 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ. पुलिस ने कहा कि उन्होंने भद्राद्री कोठागुडम जिले से प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करके हमले के प्रयास को नाकाम करते हुए दो पाइप बम जब्त किए.


क्या हैं एग्जिट पोल्स, कितने सटीक होते हैं उनके रिजल्ट्स?


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जितेंद्र ने कहा कि वामपंथी चरमपंथ के कारण संवेदनशील घोषित 13 सीटों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. पिछले महीने, पुलिस ने कहा था कि उन्होंने भद्राद्री कोठागुडम जिले से महिला कार्यकर्ता पी रूपा उर्फ सुजाता की गिरफ्तारी के साथ नेताओं और पुलिस पर हमले के भाकपा-माओवादियों के प्रयासों को नाकाम किया था.तेलंगाना चुनाव: वोटर्स लिस्ट से गायब ज्वाला गुट्टा का नाम, ट्विटर पर जाहिर की नाराज़गी


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/flipkart-co-founders-sachin-and-binny-bansal-enter-forbes-billionaires-list-411549.html

No comments:

Post a Comment