READ MORE
देश भर के शिक्षकों में प्रसिद्ध सेंटर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (CENTA) का टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड (TPO) शनिवार को आयोजित किया जाएगा. ओलंपियाड का यह चौथे संस्करण में देश भर के 46 शहरों के साथ-साथ दुबई और अबुधाबी में भी आयोजित होगा. इस ओलंपियाड का मुख्य आयोजक रिलायंस फाउंडेशन है.शिक्षा के क्षेत्र में करियर के अच्छे अवसर उपलब्ध कराने और इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने नवंबर में सेंटर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (CENTA) से हाथ मिलाया था.
TPO 2018 में प्राथमिक से सीनियर सेकंडरी स्तर के 21 विषयों को शामिल किया गया है. मिडिल, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी लेवल के लिए इस ओलंपियाड का माध्यम इंग्लिश होगा, जबकि प्राथमिक स्कूल स्तर के लिए यह हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु माध्यमों में भी आयोजित किया जाएगा.
शिक्षा के क्षेत्र में रिलायंस समूह ने कई पहल किए हैं, जिनमें जियो एमबाइब, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, रिलायंस फाउंडेशन स्कूल, प्रस्तावित जियो यूनिवर्सिटी प्रमुख हैं. इस नए कोलाबोरेशन के साथ रिलायंस फाउंडेश शिक्षा व्यवस्था के सबसे मजबूत स्तंभ यानी शिक्षकों की मदद करेगा.
शिक्षक निभाते हैं अहम भूमिका: ईशा अंबानी
रिलायंस फाउंडेशन की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, ‘रिलायंस फाउंडेशन का लक्ष्य देश के विकास की राह में खड़ी चुनौतियों का कलात्मक और दीर्घकालिक समाधान निकालना है. शिक्षा उन चुनौतियों में से एक है. शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में टीचर्स बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और तकनीक इसे अगले स्तर तक पहुंचाती है. हमारा फाउंडेशन तकनीक और डिजिटल प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर शिक्षकों को सशक्त करने की दिशा में प्रयासरत है.’
शिक्षकों के गौरव का होगा सम्मान: वेंकटरमन
CENTA की संस्थापक और CEO राम्या वेंकटरमन ने कहा, “शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए CENTA TPO एक सशक्त माध्यम है. इसमें देश के अलग-अलग वर्गों जैसे नए शिक्षक, एक्सपीरियंस्ड शिक्षक, ट्यूशन टीचर्स, बीएड के विद्यार्थी और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य लोग हिस्सा लेते हैं. सरकारी और निजी दोनों ही तरह के स्कूलों और सभी तरह के बोर्ड्स के शिक्षक इसमें शामिल होते हैं. रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से हमारी इस पहल को और अधिक ताकत मिली है. इससे हम ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों तक पहुंच सकेंगे, साथ ही उन्हें उनके काम के लिए सम्मानित कर सकेंगे.”
डिस्क्लेमर: हिंदी न्यूज़ 18 डॉट कॉम रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/sa-vs-aus-imran-tahir-fined-for-heated-exchange-with-david-warner-521033.html
No comments:
Post a Comment