Friday, 7 December 2018

रामचंद्र गुहा ने बीफ खाते हुए शेयर की फोटो, लिखा- BJP शासित गोवा में जश्न मना रहा हूं


READ MORE

जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा अपनी एक फोटो को लेकर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, गुहा ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बीफ खाते दिख रहे हैं. फोटो के साथ लिखे पोस्ट में खुद गुहा ने दावा किया है कि वह बीजेपी शासित राज्य गोवा के दौरे पर हैं, और ओल्ड गोवा में एक शानदार सुबह गुजारने के बाद लंच में बीफ खा रहे हैं.रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, ‘ओल्ड गोवा में जादुई सुबह गुजारने के बाद हमने पणजी में लंच किया, चूंकि गोवा बीजेपी शासित राज्य है, इसलिए जश्न में मैंने बीफ खाने का फैसला किया.’


लॉर्ड्स टेस्‍ट में टीम इंडिया को लंच में परोसा गया बीफ, मचा बवाल


फोटो पोस्ट करने के बाद गुहा विवादों में घिर गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बलबीर पुंज ने इस फोटो पर कड़ी आपत्ति जताई.



बलबीर पुंज ने ट्वीट किया, ‘आप बीफ खाकर और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर लंच का आनंद नहीं ले रहे हैं, आप जान बूझकर लाखों लोगों के विश्वास का मजाक उड़ा रहे हैं, ये आपको सूट करता है, ये देखना मुश्किल नहीं है कि आपकी ‘सेकुलर’ मानसिकता ने कैसे आपको संवेदनहीन इंसान में बदल दिया है.’





बीजेपी सैद्धांतिक तौर पर बीफ का विरोध करती है. कई बीजेपी शासित राज्यों में बीफ को बैन किया जा चुका है और गोवा में भी बीजेपी की सरकार है. हालांकि, इस राज्य में इसे खाने को लेकर किसी भी तरह की कोई भी रोक-टोक नहीं है.


मेवाड़ विवि में बीफ पर अफवाह, बीजेपी नई मुश्‍किल में…!


बता दें कि इतिहासकार रामचंद्र गुहा कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं और सरकार की कई नीतियों के प्रखर आलोचक माने जाते हैं. इसी कारण आए दिन उन्हें कई तरह के विरोध का भी सामना करना पड़ता है.

No comments:

Post a Comment