READ MORE
एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में टीम इंडिया ने 15 रन की बढ़त हासिल की. चूंकि, बारिश हुई थी इसलिए पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावनाएं थीं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय ओपनर्स ने बड़ी सधी हुई शुरुआत की और पहले 9 ओवर में सिर्फ 11 रन ही बनाए. बाद में केएल राहुल ने शॉट लगाने शुरू किए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े. इस साझेदारी को मिचेल स्टार्क ने तोड़ा. यह घर के बाहर इन दोनों के बीच निभाई गई पहली अर्धशतकीय साझेदारी है. साथ ही पिछली 11 पारियों में इन दोनों के बीच यह सबसे बड़ी साझेदारी भी है. इसके साथ ही इस जोड़ी ने 37 साल पुराने कारनामे को दोहराया है.विजय-राहुल ने दोहराया 37 साल पुराना कारनामा:
1981 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय ओपनरों ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहले विकेट के लिए तीसरी पारी में अर्धशतकीय साझेदारी निभाई है. इसके पहले साल 1981 में मेलबर्न में चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की जोड़ी ने तीसरी पारी में 50 रन से ज्यादा की साझेदारी निभाई थी.
दिलचस्प बात ये भी है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को भारत का पहला विकेट लेने के लिए 19 ओवरों तक इंतजार करना पड़ा. साल 2004 के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने 19 ओवरों तक ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए कोई विकेट नहीं गंवाया. भारत के पहले विकेट के तौर पर मुरली विजय आउट हुए. उन्होंने 18 रन बनाए.ये भी पढ़ें: विदेशी सरजमीं पर भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर जारी, ध्वस्त किया 22 साल पुराना रिकॉर्ड
No comments:
Post a Comment