
READ MORE
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने करतारपुर कॉरिडोर पर बढ़ती सियासत के मुद्दे पर ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है. पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धू इस्तेमाल हो रहे हैं.केंद्रीय मंत्री ने सिद्धू को नसीहत देते हुए कहा कि सिद्धू को इस बात सिद्धू को इस बात का एहसास होना चाहिए कि धार्मिक स्थल लॉफ्टर चैलेंज नहीं है. यह सिद्धू के लिए आत्मनिरीक्षण का समय है.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला का मामला पाकिस्तान और नवजोत सिंह सिद्धू के लिए धार्मिक होने के बजाय राजनीतिक हो गया है.
ये भी पढ़ें: PAK के विदेश मंत्री बोले- करतारपुर पर इमरान खान ने फेंकी ‘गुगली’ और फंस गया भारत
पंजाब में उठ रही सिद्धू के इस्तीफे की मांगपंजाब के तीन मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ टिप्पणी को लेकर शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की है. टिप्पणी के एक दिन बाद मंत्रियों ने यह मांग की है.
क्या है विवाद की वजह?
यह सारा विवाद करतारपुर गलियारे के शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा से पैदा हुआ है. यह विवाद तब और गहरा गया जब सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से पहले आप तथ्यों को सही कर लें. राहुल गांधी जी ने मुझसे पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा. पूरी दुनिया जानती है कि मैं (पाकिस्तानी) प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी न्योते पर पाकिस्तान गया.’ इससे पहले उन्होंने बयान दिया था कि वे कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके कप्तान नहीं, राहुल गाधी उनके कप्तान हैं. इसी बयान के बाद सिद्धू आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे.
बता दें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को इस कॉरिडोर में अपनी तरफ के हिस्से का उद्धाटन किया था. सुषमा के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज को भी बुलावा भेजा था. लेकिन उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था.
भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी पाकिस्तान गए थे.
इसे भी पढ़ें-
सुषमा स्वराज बोलीं, ‘करतारपुर के नाम पर पाक ने दिया धोखा, स्थिति स्पष्ट करें इमरान’
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/t20-world-cup-2016-world-cup-india-pakistan-ind-vs-pak-imran-khan-462155.html
No comments:
Post a Comment