READ MORE
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाल लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत 1 दिसंबर 2018 को रिटायर हो गए और उनकी जगह सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा में अस्सी के बैच के ये रिटायर्ड अधिकारी इससे पहले कई अहम विभागों जैसे वित्त, टैक्सटाइल और योजना आयोग के लिए भी काम कर चुके हैं. सुनील अरोड़ा इससे पहले भी त्वरित फैसला लेने और मजबूत इरादों की वजह से चर्चाओं में रहते आए हैं. जानें, इस मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलू.जब एक गैस ने 23 हजार लोगों को मौत की नींद सुला दिया
सुनील अरोड़ा का जन्म 13 अप्रैल 1956 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. शुरुआती शिक्षा होशियारपुर के विद्या मंदिर स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल से हुई, जिसके बाद डीएवी और वहां से डीएवी कॉलेज होशियापुर से सुनील ने ग्रेजुएशन की. इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी से एमए करने के बाद सुनील यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी पढ़ाने लगे.
1980 में राजस्थान कैडर से आईएएस सुनील का पारिवारिक माहौल पढ़ाई-लिखाई से ही संबंधित रहा. उनके पिता इंडियन रेलवे में काम करते, जबकि मां होशियारपुर के ही डीएवी कॉलेज में पढ़ाती थीं. इसका असर बच्चों पर भी पड़ा. सुनील के अलावा दोनों भाई भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर हैं.
Delhi: Sunil Arora takes assign as a new Chief Election Commissioner of India pic.twitter.com/7ruBbg5MN5
— ANI (@ANI) December 2, 2018
जब थप्पड़ के बदले शास्त्री जी ने चपरासी को लगा लिया था गले!
सुनील अरोड़ा के पास सरकारी कामकाज का लंबा अनुभव है. आईएएस की नौकरी के दौरान राजस्थान के धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके अरोड़ा 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर थे. इसके अलावा 2005 से 2008 तक वे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे.
गहरी प्रशासनिक समझ रखने वाले इस अधिकारी को समय-समय पर महत्वपूर्ण पद मिलते रहे. सुनील ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं निवेश विभागों में भी अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. वह पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं.
वोटर आईडी पर गलत नाम-तस्वीर आ जाए या पता बदल जाए तो ऐसे कराएं सही
सुनील अरोड़ा यूं तो अप्रैल 2016 में रिटायर हो गए थे, लेकिन उनकी दूरदर्शिता और चुनावी मामलों पर पकड़ को देखते हुए उन्हें पोस्ट-रिटायरमेंट भी लगातार जोड़ा रखा गया. 60 पार का ये अफसर अब बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी बेहद अहम चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/t20-world-cup-2016-world-cup-india-pakistan-ind-vs-pak-imran-khan-462155.html
No comments:
Post a Comment