READ MORE
राजस्थान और तेलंगाना में मतदान का वक्त खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरु हो गए हैं. हर एक संस्था अपने-अपने तरीके से किसी को कम सीट तो किसी को ज्यादा सीट के साथ दिखा रही है. एग्जिट पोल के साथ उन पर नेताओं के बयान आना भी शुरु हो गए हैं.भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का कहना है, “जो एग्जिट पोल भाजपा कि जीत नहीं दिखा रहे हैं वो हार जाएंगे” वहीं भाजपा के ही शाहनवाज हुसैन ने कहा है, “हमें पूरा यकीन है कि जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं वहां हमारी सरकार बनेगी फिर चाहें वह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ हो या राजस्थान… एग्जिट पोल में मिले-जुले रुझान आ रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से हमारे पार्टी अध्यक्ष ने मेहनत की है, दौरा किया है उससे हमें पूरा यकीन है कि बीजेपी की ही सरकार बनेगी.”
ये भी पढ़ें- ये हैं वो 5 चुनाव जिसमें एग्जिट पोल सर्वे हुए थे फेल
वहीं कांग्रेस के मीम अफजल का कहना है, “एग्जिट पोल अनुमान होता है, हर कंपनी अपने–अपने तरीके से सर्वे करती है. सभी पांचों राज्य में हमारी सरकार बनेगी और भाजपा का सफाया हो जाएगा. हमें भाजपा कि तरह डींग हांकने का शौक नहीं है.” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है, “छ्त्तीसगढ़ में भाजपा एग्जिट पोल में भी आगे है और जीत में भी आगे रहते हुए 55 से 60 सीट हासिल करेगी. त्रिशंकु सरकार बनने की कोई आशंका नही है.”
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/cricket-australia-ban-three-women-cricketer-496709.html
No comments:
Post a Comment