Friday, 7 December 2018

वीके शशिकला से 13-14 दिसंबर को जेल में पूछताछ करेगी आयकर विभाग की टीम


READ MORE

अवैध संपत्‍ति जमा करने के मामले में जेल में कैद अन्नाद्रमुक नेता वी के शशिकला की मुश्‍किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल आयकर विभाग 13 और 14 दिसंबर को शशिकला से पूछताछ कर सकती है. नवंबर में आयकर विभाग ने शशिकला से जुड़े 187 ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध संपत्‍ति से जुड़ कई दस्‍तावेज बरामद किए थे. अब जब इन दस्‍तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है कि तो आयकर विभाग ने शशिकला से पूछताछ करने की तैयारी तेज कर दी है.जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की जांच टीम आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में एक बार फिर आयकर विभाग से पूछताछ कर सकती है. शशिकला के साथ थी उनके भतीजे विवेक जयरामन, जयललिता की पीए पौगोंद्रन और शशिकला से जुड़े अन्‍य सदस्‍यों से भी पूछताछ कर सकती है. गौरतलब है कि नौ नवंबर को शशिकला से जुड़े कुल 187 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. नई दिल्‍ली, हैदराबाद और बेंगलुरू में छापेमारी की गई थी और इस छापेमारी में एक हजार से अधिक शामिल हुए थे. छापेमारी के लिए एक दर्जन से अिधक टीमें गठित की गईं थी.


इसे भी पढ़ें :-


शशिकला के परिवार में बढ़ी तकरार, भाई को भेजा नोटिसशशिकला से जेल में पूछताछ करेगी आयकर विभाग की टीम


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/cricket-australia-ban-three-women-cricketer-496709.html

No comments:

Post a Comment