Sunday, 2 December 2018

तेलंगाना चुनाव: ओवैसी बोले- कांग्रेस पॉकेटमारों की पार्टी, राहुल गांधी कभी नहीं समझेंगे हमारा दर्द


READ MORE

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी यहां एक ओर जहां मौजूदा सीएम और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव को समर्थन देते दिख रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस-टीआरएस पर जमकर प्रहार कर रहे हैं.कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को हैदराबाद में हुई असदुद्दीन ओवैसी की एक जनसभा में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) पर कई विवादास्पद टिप्पणियां की. ओवैसी ने दोनों पार्टियों को पॉकेटमार बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को जनेऊधारी कहते हैं. ऐसे में वो हम मुसलमानों का दर्द क्या समझेंगे.


मलकपेट के सईदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अरे! राहुल गांधी तुम क्या जानते हो, हमारी तकलीफ क्या है… तुमने तो महलों में जिंदगी गुजारी. क्या तुमने अपने जिस्म पर कभी लाठियां खाईं? क्या तुमको तुम्हारे नाम से मजहब के नाम पर ज़लील किया गया? क्या तुमसे नाइंसाफी हुई? अरे! हमने मुकाबला किया है. जम्हूरियत (लोकतंत्र) पर यकीन करके किया. हिंदुस्तान के संविधान का इस्तेमाल करके किया.’


ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार से सवाल पूछना शख्स को पड़ा महंगा, हुई जमकर पिटाईएआईएमआईएम सांसद ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और कांग्रेस दोनों ही पॉकेटमारों की जमात है. ओवैसी ने कहा कि मदरसों और मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को बंद करने की कोशिश हो रही है. केंद्र सरकार मुस्लिमों को नहीं देखना चाहती.


इससे पहले ओवैसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस और टीडीपी के शासनकाल में तत्कालीन आंध्र प्रदेश में तमाम विषमताएं रही हैं, फिर चाहे वह सांप्रदायिक दंगों का मामला रहा हो या विकास का, सभी मसलों पर पार्टियां फेल रही हैं, जबकि केसीआर ने अपनी सरकार में मुस्लिमों के लिए तमाम योजनाओं को सफलता से पूरा किया है. इसलिए इस बार चुनाव में केसीआर को एक और मौका मिलना चाहिए.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/t20-world-cup-2016-world-cup-india-pakistan-ind-vs-pak-imran-khan-462155.html

No comments:

Post a Comment