READ MORE
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश , मिजोरम के बाद अब सिर्फ राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा के लिए चुनाव बाकी हैं. इन दोनों राज्यों में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है. इससे पहले हर दल अपनी जोर आजमाइश कर रहा है. राजस्थान में जहां लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन और सत्ताधारी दल टीआरएस में टक्कर है.राजस्थान में रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कपासन के अनगड़ बावजी, देवली बूंदी, सवाई माधोपुर में रैली करेंगे. वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, कैमरी में चुनावी सभा संबोधित करेंगे. इसके साथ ही राज्य के ही बुहाना में बसपा सुप्रीमो मायावती रैली करेंगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चित्तौड़गढ़ में रैली करेंगे. राजस्थान के बाद अमित शाह तेलंगाना जाएंगे और तीन जनसभाएं व एक रोड शो करेंगे.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव से जुड़े Live Updates के लिए बने रहें News18 Hindi के साथ…
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/gavaskar-talks-about-460552.html
No comments:
Post a Comment