Friday, 7 December 2018

रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी खत्म, शनिवार तड़के दस्तावेज लेकर निकली ED


READ MORE

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर शुक्रवार को छानबीन की गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार तड़के खत्म हुई.प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने और विदेशों में अवैध संपत्ति रखने के मामले से जुड़ी अपनी जांच के सिलसिले में ये तलाशी ली. प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पहली बार वाड्रा के सहयोगियों का नाम रक्षा सौदों में कथित तौर पर कमीशन लेने से जोड़ा गया है.


ANI के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुखदेव विहार स्थित रॉबर्ट वाड्रा के आवास पर कार्रवाई के बाद दस्तावेजों के साथ गए.


यह भी पढ़ें:  कांग्रेस का आरोप, हार से घबराई बीजेपी कर रही वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई



प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर रॉबर्ट वाड्रा के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल से जुड़े तीन व्यक्तियों के परिसर पर छापा मारने वाली टीमों ने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया. वाड्रा के वकील सुमन खेतान ने कहा, ‘उन्होंने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया, ताले तोड़ दिये गये और लोगों को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है.’


वहीं वाड्रा की कंपनियो सें जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदी सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं, पर निरंकुश बादशाह पर बादशाहत ऐसी चढ़ी है कि नियम-कानून-संविधान सब पांव तले रौंद रहे हैं. पांच राज्यों में स्पष्ट हार का सामना कर रहे प्रधानमंत्री मोदी अपने पुराने हथकंडों पर उतर आए हैं. रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ बदले व प्रतिशोध की भावना से रेड करवाओ और बीजेपी की हार से ध्यान भटकाओ.’ (एजेंसी इनपुट के साथ)


यह भी पढ़ें:  Exit Poll 2018: एग्जिट पोल ने और उलझाया जीत का गणित!


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/sa-vs-aus-imran-tahir-fined-for-heated-exchange-with-david-warner-521033.html

No comments:

Post a Comment