READ MORE
तेलंगाना में 119 सदस्यों वाली विधानसभा की सभी सीटों के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत मतदान हुआ. इस बार पिछले चुनाव की तुलना में लगभग ढाई प्रतिशत कम मतदान हुआ है. मतदान के बाद अब एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर टीआरएस की सरकार बनती दिख रही है.पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक तेलंगाना में टीआरएस को 62, कांग्रेस को 44, भाजपा को पांच और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल में इस बारे में करीब-करीब सर्वसम्मति है कि समय से पहले चुनाव कराने का टीआरएस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का दांव उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है और वह सत्ता में बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Exit Poll 2018: क्या इस बार सच साबित होंगे एग्जिट पोल?रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाऊ के अनुमान के मुताबिक 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में टीआरएस को क्रमश: 50- 65 और 66 सीटें मिल सकती है. टीवी 9 तेलुगू और इंडिया टुडे के अनुमानों के मुताबिक यह आंकड़ा क्रमश 75-85 और 75-91 रह सकता है. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में टीआरएस और कांग्रेस-तेदेपा गठजोड़ के बीच कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि जब तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे तो स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: Exit Poll 2018: प्री, पोस्ट और एग्जिट पोल में क्या है फर्क?
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/flipkart-co-founders-sachin-and-binny-bansal-enter-forbes-billionaires-list-411549.html
No comments:
Post a Comment