READ MORE
पांच राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल ने राजनीतिक दलों और नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं. एग्जिट पोल्स चुनाव परिणामों को लेकर बंटे हुए नजर आए और कांटे की टक्कर की बात कही जा रही है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान है जबकि राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता के आसार हैं.वहीं इकॉनॉमिस्ट सुरजीत भल्ला ने तमाम एग्जिट पोल्स देखने के बाद अपने आंकड़े दिए हैं. भल्ला का दावा है कि वर्तमान में जिन राज्यों में जो पार्टियां सरकार में हैं वहीं फिर से सरकार बनाएगी. इसके तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में क्रमश: बीजेपी और टीआरएस सरकार बना लेगी. उन्होंने यह आंकड़े गणितीय संभावना और सांख्यिकी के आधार पर दिए हैं.
सुरजीत भल्ला के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 130, कांग्रेस को 90 और अन्यों को 10 सीटें मिल सकती हैं. मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं. उन्होंने इस बारे में कहा कि पिछले छह चुनावों(तीन लोकसभा व तीन विधानसभा) को देखने पर पता चलता है कि बीजेपी के पास 8 प्रतिशत वोट की बढ़त है. यह बड़ी बाधा है और इसे आसानी से पार करना मुश्किल है.
राजस्थान में भी इकॉनॉमिस्ट सुरजीत भल्ला ने बीजेपी की सत्ता में वापसी का दावा किया है. उनके अनुसार, 200 में से बीजेपी को 115, कांग्रेस को 80 और अन्य को पांच सीटें मिलेंगी. इन आंकड़ों के बारे में भल्ला का कहना था कि पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां वोट स्विंग होता है. जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उसे केवल 1-2 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले थे. वहीं पिछली बार जब बीजेपी जीती थी तो उसे 45 फीसदी वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 33 फीसदी वोट. ऐसे में कांग्रेस को बराबरी भी करनी है तो उसे छह प्रतिशत का उछाल लेना पड़ेगा.
#ElectionsWithNews18 – Surjit Bhalla’s numbers on CNN-News18 #RoadTo2019 #BattleForTheStates
Watch the Mega Poll of Polls on CNN-News18 pic.twitter.com/osw8jfOWs1— News18 (@CNNnews18) December 7, 2018
छत्तीसगढ़ के लिए सुरजीत भल्ला का कहना है कि 90 में से बीजेपी को 46, कांग्रेस को 37 और अन्य को सात सीटें मिलेंगी. तेलंगाना के लिए इकॉनॉमिस्ट सुरजीत भल्ला का कहना है कि 119 में से वर्तमान सत्ताधारी टीआरएस को 70, कांग्रेस गठबंधन को 31 और बीजेपी को आठ सीटें मिल सकती हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/flipkart-co-founders-sachin-and-binny-bansal-enter-forbes-billionaires-list-411549.html
No comments:
Post a Comment