Saturday, 1 December 2018

G20 समिट में शामिल होने के बाद अर्जेंटीना से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी


READ MORE

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए.ट्विटर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि  अर्जेंटीना की व्यस्त यात्रा के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए हैं. G20  शिखर सम्मेलन में पीएम ने हिस्सा लिया और उन्होंने कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भी भाग लिया.


बता दें कि अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपतियों समेत जी 20 शिखर सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ था लेकिन इस बार सम्मेलन ऐसे हालात के बीच हुआ  जब समूह के दस साल के इतिहास में विश्व शक्तियों के बीच गहरे मतभेद सामने थे.


यह भी पढ़ें: 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत : पीएम मोदी






G20 सम्मेलन से इतर इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मोरिसियो माकरी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति  सिरिल रामफोसा, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की.


यह भी पढ़ें:  कालेधन और आतंकवाद के खिलाफ हम सभी को मिलकर करना होगा कामः पीएम मोदी


G20 के इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने दुनिया के सामने कालाधन, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दे उठाए इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साल 2022 में भारत G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.


यह भी पढ़ें:  जी-20 समिट से अलग पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

No comments:

Post a Comment