READ MORE
अयोध्या और नागपुर के बाद विश्व हिन्दू परिषद, रविवार को मुबंई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में राम मंदिर के लिए रैली करेगी. वहीं चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा रविवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे. वह निवर्तमान सीईसी ओपी रावत की जगह लेंगे.दूसरी ओर हरियाणा में अपनी जमीन तलाश रहे आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को फरीदाबाद में रैली करेंगे. वह करीब 12 बजे फरीदाबाद पहुंचेंगे और तिगांव इलाके में रैली करेंगे.
वहीं मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे संबोधित करेंगे. उत्तर भारतीय महापंचायत संघ की ओर से इस कार्यक्रम के लिए राज ठाकरे को बीते महीने आमंत्रित किया गया था.
No comments:
Post a Comment