Sunday, 2 December 2018

News Blog: कर्नाटक सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर आज कांग्रेस-JDS की बैठक


READ MORE

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडी(एस) के गठबंधन की सोमवार को बैठक हो सकती है. इस बैठक में मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा हो सकती है. इसी साल मई में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस-जेडी(एस) ने गठबंधन कर सरकार बनाई थी.वहीं कोयला घोटाले में दिल्ली की एक अदालत सोमवार को पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत पांच अन्य के खिलाफ सजा का ऐलान कर सकती है. इस मामले में दोषी करार दिये गये अन्य आरोपियों में एक सेवानिवृत्त लोकसेवक के एस क्रोफा और सेवारत नौकरशाह के सी सामरिया भी शामिल हैं. इन्हें आईपीसली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न अपराधों को दोषी ठहराया गया है.


इसके साथ ही सोमवार को सोहराबुद्दीन और तुलसीराम प्रजापति के एनकाउंटर मामले में बहस होगी. मुबंई में मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई जज एस जे शर्मा ने कहा कि 3 दिसंबर से इस मामले में बहस शुरू होगी. जज ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत आरोपियों के बयान रिकॉर्ड करने के बाद बहस की तारीख का ऐलान किया.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/kzPgDV5b1cI/story01.htm

No comments:

Post a Comment