READ MORE
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत बहुचर्चित सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में अंतिम दलीलों की सुनवाई सोमवार से करेगी. विशेष सीबीआई जज एस जे शर्मा ने शुक्रवार को आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत आरोपी के बयानों को दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद तारीख का ऐलान किया.अभियोजन पक्ष ने 210 गवाहों से पूछताछ की, जिनमें से 92 गवाह बात से मुकर गये थे. सीबीआई के वकील बी पी राजू सबसे पहले अपनी दलील देंगे.
कथित आतंकवादी संपर्क वाले गैंगस्टर शेख, और उसकी पत्नी कौसर बी का गुजरात विरोधी आतंकवाद दस्ते ने हैदराबाद से कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया था जब यह दंपती महाराष्ट्र में सांगली जा रहा था. नवंबर 2005 में गांधीनगर के पास एक कथित फर्जी मुठभेड़ में शेख की हत्या कर दी गई थी. उनकी पत्नी को कथित तौर पर बाद में मार दिया गया था.
यह भी पढ़ें: सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में अहम गवाह आजम की फिर एंट्री, खुद की जान को बताया खतरामाना जाता है कि शेख का सहयोगी प्रजापति इस मामले का चश्मदीद गवाह था. दिसंबर 2006 में गुजरात के बनासकांठा जिले के छपरी इलाके में गुजरात और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों ने कथित रूप से मार डाला था. निष्पक्षता सुनिश्चित करने के सीबीआई के अनुरोध पर इस मामले को सितंबर 2012 में मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया था. (एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: ‘दंबग दिनेश’ एक एनकाउंटर में बेदाग, लेकिन अब भी ये चुनौती
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/kzPgDV5b1cI/story01.htm
No comments:
Post a Comment