READ MORE
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ मिज़ोरम में भी वोटिंग हो चुकी है और नतीजों के लिए 11 दिसम्बर का इंतज़ार है. उत्तर पूर्व के राज्यों में मिज़ोरम अकेला ऐसा राज्य है, जहाँ कांग्रेस की सरकार है. - और अगर राज्य की सियासत ने करवट ली, तो उत्तर पूर्व में कांग्रेस का आख़िरी क़िला भी ढह जाएगा. उत्तर पूर्व के सात राज्यों में BJP ने 6 में सरकार बना ली है, और उसके निशाने पर अब मिज़ोरम है. जबकि मिज़ोरम में कभी भी बीजेपी अपना खाता तक नहीं खोल पाई है. मिज़ोरम की सियासत में संघर्ष हमेशा कांग्रेस और MNF यानी मिज़ो नैशनल फ़्रंट के बीच रहा है. लेकिन लड़ाई में आक्रामक अंदाज़ में कूदी BJP ने 10 साल की कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए इस बार एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया है.मिज़ोरम का सियासी समीकरण इसलिए भी अलग है क्योंकि राज्य की 40 में 39 सीटें अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए आरक्षित हैं, और केवल एक सामान्य सीट है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/zVh7DBmMRRw/story01.htm
No comments:
Post a Comment