Sunday, 2 December 2018

सबरीमाला में कम हुए तीर्थयात्री, अब विज्ञापन से करेंगे श्रद्धालुओं को आकर्षित


READ MORE

केरल में सर्वोच्च मंदिर संस्था त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए फिल्मी सितारों समेत चर्चित हस्तियों से विज्ञापन कराने पर विचार कर रहा है.वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू हुए दो हफ्ते बीतने के बावजूद तुलनात्मक रूप से श्रद्धालुओं की कम आमद के मद्देनजर इस योजना पर विचार किया जा रहा है.


विज्ञापन की परिकल्पना केरल और प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं में सबरीमला में हाल में हुई घटनाओं को लेकर डर को कम करने के उद्देश्य से की गई है. इसके साथ ही यह भी उम्मीद है कि इससे मंडलम-मकाराविलाक्कू वार्षिक कार्यक्रम के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी. आम तौर पर इस दौरान सन्नीधानम में लोगों भी भारी भीड़ रहती थी और लोगों की लंबी कतार रहती थी.


नाम न जाहिर करने की शर्त पर टीडीबी के एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला तीन दिसंबर को लिया जाएगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/zVh7DBmMRRw/story01.htm

No comments:

Post a Comment