Sunday, 2 December 2018

VIDEO- भारतीय रेल की पूरी मॉनिटरिंग के लिए सरकार का ये है प्लान


READ MORE
 भारतीय रेल ने रेलवे की पूरी मॉनिटरिंग के लिए एक नई शुरुआत की है. अब रेल मंत्री के कमरे से लेकर सभी बड़े अधिकारियों के पास रेलवेज़ की सभी ख़ास जानकारी मौजूद होगी. इसके लिए रेलवे के कई ऐप को एक साथ जोड़कर एक डैश बोर्ड तैयार किया गया है। इसपर रेलवे की सभी ज़रूरी सूचनाएं लाइव अपडेट होती रहेंगी. मसलन आज रेलवे की कमाई कितनी रही है, कितनी ट्रेनें समय पर चली हैं और कितनी लेट रही हैं, कितना माल लोड और अनलोड हुआ है, कितने मुसाफिरों ने शिकायत की हैं और कितने का निपटारा हुआ है. ये सारी सूचनाएं कंप्यूटराइज़्ड होंगीं और इसके साथ छेड़छाड़ की संभावना नहीं रहेगी. इस तरह से हर पल रेलवे के हालत की जानकारी मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के पास होगी. इस शुरुआत से रेलवे में सुधार और असल समस्या पर हर वक़्त नज़र होने से इसे बेहतर करना भी आसान हो जाएगा.

No comments:

Post a Comment