Wednesday, 1 November 2017

पीएम मोदी ने की न्यूयॉर्क आतंकी हमले की निंदा


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर का नाम सेफुलो साईपोव है, जो फ्लोरिडा का रहने वाला है.



प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, मैं न्यूयॉर्क सिटी में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं.


न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मंगलवार को एक शख्स ने राहगीरों पर ट्रक चढ़ा दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने इस घटना को आतंकवादी कृत्य करार दिया है. संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है.


न्यूयॉक सिटी के पुलिस आयुक्त जेम्स ओ नील ने कहा कि संदिग्ध 29 साल का शख्स है, जो इस शहर का रहने वाला नहीं है.


 

भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के कई स्कूल बंद


READ MORE

चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर जिलों में बारिश के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी स्कूल बंद रहे. जिला प्रशासन के अनुसार, सोमवार को आई भारी बारिश के कारण मंगलवार को इन जिलों में स्कूल बंद रहे.हालांकि, मंगलवार को दिन के समय बारिश नहीं हुई, लेकिन जिला प्रशासन ने जलभराव के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया. चेन्नई में बुधवार तड़के भी बारिश हुई.


मौसम विभाग ने तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकांश स्थानों और आंतरिक तमिलनाडु के कई स्थानों पर अगले चार दिनों तक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है.

आज ही बने थे ये 5 राज्य, PM मोदी ने ऐसे दी बधाई


READ MORE

हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर इन सभी राज्यों को बधाई दी है.सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ‘देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मध्य प्रदेश के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’


आज केरल अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है. केरल के गवर्नर पी. सथाशिवम ने केरल वासियों को ‘केरल पिरवी’ (केरल डे) पर शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आज राज्य के लिए अहम घोषणा करने वाले हैं.


वहीं, हरियाणा आज 51वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर आज सीएम मनोहर लाल खट्टर हिसार में दीनदयाल उपाध्याय सेंटर की आधारशिला रखेंगे. आज हरियाणा खुले में शौच मुक्त राज्य घोषित होगा.




मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. मध्य प्रदेश आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है.


दो महीने पहले सीएम चौहान ने ‘मध्य प्रदेश विकास यात्रा’ शुरू की थी. आज इसका समापन होगा. इस दौरान राज्य में कई विकास के प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे.


कर्नाटक में भी राज्योत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर बंगलुरु में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें सीएम सिद्धारमैया अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे.


इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.




ये भी पढ़ें:  यात्री ध्यान दें! आज से बदलेगा सैकड़ों ट्रेनों का समय

प्रेस रिव्यूः पटेल को भुलाने की पूरी कोशिश की गई, पर युवा भूल नहीं सकता- मोदी


READ MORE

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नौ नवम्बर को हिमाचल मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है. द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कांग्रेस द्वारा वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताए जाने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं मे यह मांग तेजी से उभरी कि धूमल को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जाए. अभी तक कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा की आलोचना कर रही थी कि वह बिन दूल्हे की बारात है. धूमल दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और हिमाचल मे पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं जबकि वीरभद्रसिंघ वर्तमान मे मुख्यमंत्री हैं.OBC छात्रों को एनटीएसई में मिलेगा आरक्षण
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ( NTSE ) के दूसरे स्तर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वर्ष 2019 से आरक्षण लागू हो जाएगा. सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है. अजा को 15 प्रतिशत और अजजा को 7.5 प्रतिशत आरक्षण पहले ही दिया जाता है. द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकार ने छात्रवृत्ति कि राशि पहले ही बढ़ा दी है और अब इनकी संख्या भी दो गुना करने का प्रस्ताव है. प्रतिभा कि तलाश करने के लिए होने वाली इस परीक्षा मे कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थी पत्येक वर्ष भाग लेते हैं. अगले दो वर्ष में छात्रवृति की राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने का प्रस्ताव है.


‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत नहीं गाना चाहते तो पाकिस्तान जाओ’जयपुर नगर निगम मे सुबह जन गण मन और शाम को वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया गया है. इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि महापौर अशोक लाहोटी ने कहा है कि जिसका इस निर्णय से विरोध हो वह पाकिस्तान चला जाए. यह फैसला महापौर और आयुक्त ने लिया और इसके लिखित आदेश सोमवार को जारी कर दिए गए. सबसे पहले यह गायन नगर निगम मुख्यालय मे शुरू किया जाएगा और बाद मे ज़ोनल कार्यालय और अन्य कार्यालयों मे इसे शुरू किया जाएगा.महापौर ने कहा कि इस निर्णय का कोई तात्कालिक कारण नहीं है. कार्यस्थल पर दिन की शुरुआत सकारत्मक ऊर्जा के साथ होनी चाहिए.


ब्रह्मपुत्र की धारा मोड़ने की खबर को चीन ने बताया गलत
ब्रह्मपुत्र नदी की धारा को मोड़ने के लिए एक हजार किलोमीटर लंबी नहर बनाने की खबरों को चीन ने असत्य बताया है. इंडियन एक्सप्रेस की खबरों मे कहा गया था कि चीन तिब्बत के पास अरुणाचल प्रदेश से नदी की धारा को मोड़कर चीन अपने सूखा ग्रस्त प्रांत जिंशियांग ले जाना चाहता है. चीन के प्रवक्ता ने इन खबरों को असत्य और गलत बताया है. प्रवक्ता ने कहा कि चीन सीमापार नदी सहयोग का सम्मान करता रहेगा.


ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक सुधरी
भारत व्यापार करने की आसानी के सूचकांक मे सौवें क्रम पर पहुंच गया है. आसान कारोबार के संदर्भ मे भारत इसके पहले एक सौ तीसवें क्रम पर था. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार विश्व बैंक ने इस वर्ष सबसे ज्यादा सुधार करने वाले दुनिया के दस प्रमुख देशों मे भारत को सम्मिलित किया है. इस सूची मे शामिल होने वाला भारत पहला दक्षिण एशियाई देश है. इज ऑफ डूइंग बिज़नस 2018 की रिपोर्ट विश्व बैंक दस मापदण्डों के आधार पर 190 देशों कए बीच बनाता है. इसमें छह मापदण्डों पर भारत के प्रदर्शन मे सुधार आया है.


‘पटेल को भुलाने की पूरी कोशिश’
द टेलीग्राफ लिखता है कि गुजरात चुनाव के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के असली लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मिटाने की असफल कोशिशें की गईं. उन्होंने कहा कि पटेल को भुलाने की कोशिश की गई लेकिन देश और युवा उन्हे भूल नहीं सकता है. मोदी के इस बयान को कांग्रेस पर तंज़ माना जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले मोदी ने कांग्रेस पर पूर्व गृह मंत्री को भुला देने का आरोप लगाया था जो गुजरात के थे.


दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति पर विरोध
दिनेश्वर शर्मा को कश्मीर मसले पर चर्चा के लिए प्रतिनिधि बनाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर अलगाववादियों ने सख्त रुख अपनाया है. अलगाववादियों ने कहा है कि यह मुद्दे से ध्यान हटाने और अपनी शर्तें मनवाने कि कोशिश है. द हिन्दू ने लिखा है कि जिलानी , मीर वएज़ और यासीन मलिक ने एक संयुक्त बयान मे कहा है कि एक गंभीर और परिणाम मूलक चर्चा होनी चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि सभी पक्ष यह स्वीकारें कि विवाद है. सरकार इस मूलभूत बात को नजरंदाज कर रही है.

तारिक फतेह को मारने की सुपारी लेने वाला शार्प शूटर गिरफ्तार


READ MORE

दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े शार्प शूटर नसीम उर्फ रिज़वान को गिरफ्तार किया है. उसने पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह को मारने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की सुपारी ली थी. पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं. उसने इसने अंडरवर्ल्ड की सुपारी की बात कबूल की है.दिल्ली पुलिस के डीसीपी अजित सिंगला ने बताया कि “नसीम बुलंदशहर में कपड़ा व्यापारी था, लेकिन अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कदम रखने के लिए उसने 2010 में एक शख्स की हत्या कर दी. जिसके बाद वो चर्चा में आया था. कुछ महीने पहले ही वो अपने एक साथी जुनैद के साथ मुंबई भी गया, जहां उसने जुनैद के फोन से ही तारिक फतेह को मारने के लिए डेढ़ करोड़ की सुपारी ली.”


सिंगला ने बताया कि “दिल्ली पुलिस की लिस्ट में ये 50 हज़ार का इनामी भी है. गिरफ्तारी के बाद इसने पुलिस को अंडरवर्ल्ड के छोटा शकील से जुड़ी अहम जानकारी दी है. नसीम ने इसके अलावा दो और बड़ी वारदातों के लिए सुपारी ली थी. जिसमें आन्ध्र प्रदेश में वारदात के लिए उसे डेढ़ करोड़ मिलने वाले थे. यह रकम बिजनौर जेल में बंद मुन्ना सिंह के मार्फत मिलनी थी.”


इस बारे में जब तारिक फतेह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “इनके पास मेरी बातों का जवाब नहीं है, इसलिए मारपीट पर उतरते हैं, मुसलमानों की यही ट्रेजेडी है. किसी ने कह दिया कि ये आदमी इस्लाम के लिए खतरा है तो उसको मारने को तैयार हो जाते हैं.” Wanted criminal Naseem, Chhota Shakeel, pakistani writer, Tarek Fatah, delhi police, terrorists, Bulandshahr, underworld, mumbai, अंडरवर्ल्ड शार्प शूटर, नसीम, पाकिस्तानी लेखक, तारिक फतेह, दिल्ली पुलिस, आतंकवादी, बुलंदशहर, अंडरवर्ल्ड, मुंबई,         delhi police


तारिक ने कहा कि “मैं 68 साल का हूं, इनसे डर से क्या होगा. भारत में मुसलमानों को बहुत आजादी है. अफसोस होता है, हम भी मुसलमान ही हैं. सुरक्षा पर मैं कभी यकीन नहीं करता, जिसने जो करना है वो कर ले, ऊपर वाले ने जितनी जिंदगी दी है, इससे डरना नहीं चाहिए.”

राष्ट्रपति कोविंद ने की अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की निंदा


READ MORE

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत अमेरिका के साथ है.राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया है, न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकवादी हमले की खबर से सकते में हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं. भारत, अमेरिका के साथ है.राष्ट्रपति कोविंद.




मैनहट्टन में साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के लिए तय रास्ते पर कल 29 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रक घुसाया और वहां चल रहे लोगों को कुचल दिया. हमले में आठ लोग मारे गये हैं जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं.

...मगर कुमार की बेचैनी को अब कौन समझता है!


READ MORE

आम आदमी पार्टी क्या कुमार विश्वास के साथ प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पार्ट-2 की योजना बना रही है?कभी कुमार के खासमखास रहे अरविंद केजरीवाल ने उन्हें 2 नवंबर को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद से किनारे कर दिया है. जबकि इससे पहले पार्टी की चार राष्ट्रीय परिषद में कुमार ने संचालन किया था.


यही नहीं कुमार को संघ और बीजेपी का एजेंट बताने वाले ओखला के विधायक अमानतुल्ला का निलंबन रद्द कर उन्हें सख्त संदेश दे दिया गया है.


‘कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है! मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है! मैं तुझसे दूर कैसा हूं, तू मुझसे दूर कैसी है! ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है…!’इन लाइनों को लिखने वाले कुमार विश्वास इन दिनों आम आदमी पार्टी के विश्वास और अविश्वास के बीच उलझे हुए हैं. पार्टी और पद को लेकर उनकी बेचैनी क्यों और कैसी है, यह या तो वे समझ रहे होंगे या फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.


aam aadmi party, kumar vishwas, kumar kejriwal, kavi kumar vishwas, kumar vishwas shayari, National Convenor, AAP, National Executive of aam aadmi party, Chief Minister, Delhi, twitter, aap mla Amanatullah Khan, political relationship of Kumar Vishwas and Arvind Kejriwal, Lok Sabha elections, Ghaziabad, Amethi, bjp, rss, rajasthan, आम आदमी पार्टी, कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास शायरी, आप, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दिल्ली के मुख्यमंत्री, ट्विटर,अमानतुल्ला खान, लोकसभा चुनाव, गाजियाबाद, अमेठी, भाजपा, आरएसएस, राजस्थान, sanjay singh, ashutosh, rajya sabha membership, संजय सिंह, अशोक, राज्य सभा सदस्यता       राज्यसभा सीट काे लेकर इन नेताओं में खींचतान बताई जा रही है


कितनी पुरानी है कुमार-केजरीवाल में दरार?


दरअसल, दोनों नेताओं में यह तल्‍खी शुरू होती है 2014 के लोकसभा चुनाव से. वरिष्‍ठ पत्रकार सुभाष निगम के मुताबिक ‘कुमार चाहते थे कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने की बजाय दिल्‍ली में फोकस करे. लेकिन उनकी राय नहीं मानी गई.’


‘विश्‍वास गाजियाबाद से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन उन्‍हें भेज दिया गया अमेठी. पार्टी ने पूरी ताकत केजरीवाल के चुनाव क्षेत्र बनारस में लगाया. जबकि कुमार अमेठी में राहुल गांधी और स्‍मृति ईरानी के सामने अकेले पड़ गए.’


‘इस साल की शुरुआत में हुए पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने पंजाब में प्रचार करने की इच्‍छा जताई थी. पंजाब में नशे के खिलाफ गाना तैयार किया. लेकिन केजरीवाल ने न उन्‍हें पंजाब भेजा और न उन्‍हें स्‍टार प्रचारकों में जगह मिली.’


‘इसीलिए वह आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित पंजाब और गोवा की रैलियों में भी नजर नहीं आए.’ निगम के मुताबिक ‘पार्टी में कुमार को हमेशा अलग-थलग रखा गया इसलिए वे मौका आने पर तंज कसते रहे.’


aam aadmi party, kumar vishwas, kumar kejriwal, kavi kumar vishwas, kumar vishwas shayari, National Convenor, AAP, National Executive of aam aadmi party, Chief Minister, Delhi, twitter, aap mla Amanatullah Khan, political relationship of Kumar Vishwas and Arvind Kejriwal, Lok Sabha elections, Ghaziabad, Amethi, bjp, rss, rajasthan, आम आदमी पार्टी, कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास शायरी, आप, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दिल्ली के मुख्यमंत्री, ट्विटर,अमानतुल्ला खान, लोकसभा चुनाव, गाजियाबाद, अमेठी, भाजपा, आरएसएस, राजस्थान, sanjay singh, ashutosh, rajya sabha membership, संजय सिंह, अशोक, राज्य सभा सदस्यता        कुमार विश्वास अब पार्टी में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं


बताया जाता है कि इसीलिए एमसीडी चुनाव में हार के बाद भी पार्टी नेताओं पर कुमार ने सवाल उठाए. उन्‍होंने ‘वी द नेशन’ नाम से वीडियो जारी की. इसने आग में घी का काम किया. इससे दोनों पक्षों में तल्‍खी बढ़ गई. ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान ने उन्हें बीजेपी और संघ का एजेंट बता दिया.


जबकि कुमार विश्वास ने कहा कि ‘वी द नेशन’ में देश के नागरिक की आवाज है, इससे पार्टी संगठन, सरकार, सिस्टम कोई भी नाराज हो सकता है, पर मैं अपनी आवाज उठाता रहूंगा.


हालांकि आम आदमी पार्टी इस बार उनकी मांगों के आगे झुक गई. विश्‍वास पर आरोप लगाने के आरोप में अमानतुल्ला खान को सस्‍पेंड कर दिया गया. कुमार को राजस्थान का प्रभारी बना दिया. लेकिन यह कवायद सिर्फ रिपेयरिंग थी. मन के अंदर का मैल दूर नहीं हुआ था.


कुमार ने वहां काम शुरू किया. नतीजा यह हुआ कि छात्र संघ चुनाव में पार्टी की छात्र इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अब अमानतुल्ला खान का निलंबन रद्द होते ही कुमार का गुबार फूट पड़ा. अब ऐसा दौर चल रहा है जिसमें आम आदमी पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं का कुमार से ‘विश्‍वास’ उठ रहा है.


aap conflict, aam aadmi party, kumar vishwas, kumar kejriwal, kavi kumar vishwas, kumar vishwas shayari, National Convenor, AAP, National Executive of aam aadmi party, Chief Minister, Delhi, twitter, aap mla Amanatullah Khan, political relationship of Kumar Vishwas and Arvind Kejriwal, Lok Sabha elections, Ghaziabad, Amethi, bjp, rss, rajasthan, आम आदमी पार्टी, कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास शायरी, आप, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दिल्ली के मुख्यमंत्री, ट्विटर,अमानतुल्ला खान, लोकसभा चुनाव, गाजियाबाद, अमेठी, भाजपा, आरएसएस, राजस्थान, sanjay singh, ashutosh, rajya sabha membership, संजय सिंह, अशोक, राज्य सभा सदस्यता         ‘वी द नेशन’ वीडियो ने आग में घी का काम किया


कुछ कहता है ये ट्वीट


दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 30 अप्रैल को ट्वीट किया था कि ‘कुमार मेरा छोटा भाई है. कुछ लोग हमारे बीच दरार दिखा रहे हैं, ऐसे लोग पार्टी के दुश्मन हैं. वो बाज आएं. हमें कोई अलग नहीं कर सकता.’ केजरीवाल का यह ट्वीट बताता है कि दरार तो पुरानी है.