
READ MORE
दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े शार्प शूटर नसीम उर्फ रिज़वान को गिरफ्तार किया है. उसने पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह को मारने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की सुपारी ली थी. पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं. उसने इसने अंडरवर्ल्ड की सुपारी की बात कबूल की है.दिल्ली पुलिस के डीसीपी अजित सिंगला ने बताया कि “नसीम बुलंदशहर में कपड़ा व्यापारी था, लेकिन अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कदम रखने के लिए उसने 2010 में एक शख्स की हत्या कर दी. जिसके बाद वो चर्चा में आया था. कुछ महीने पहले ही वो अपने एक साथी जुनैद के साथ मुंबई भी गया, जहां उसने जुनैद के फोन से ही तारिक फतेह को मारने के लिए डेढ़ करोड़ की सुपारी ली.”
सिंगला ने बताया कि “दिल्ली पुलिस की लिस्ट में ये 50 हज़ार का इनामी भी है. गिरफ्तारी के बाद इसने पुलिस को अंडरवर्ल्ड के छोटा शकील से जुड़ी अहम जानकारी दी है. नसीम ने इसके अलावा दो और बड़ी वारदातों के लिए सुपारी ली थी. जिसमें आन्ध्र प्रदेश में वारदात के लिए उसे डेढ़ करोड़ मिलने वाले थे. यह रकम बिजनौर जेल में बंद मुन्ना सिंह के मार्फत मिलनी थी.”
इस बारे में जब तारिक फतेह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “इनके पास मेरी बातों का जवाब नहीं है, इसलिए मारपीट पर उतरते हैं, मुसलमानों की यही ट्रेजेडी है. किसी ने कह दिया कि ये आदमी इस्लाम के लिए खतरा है तो उसको मारने को तैयार हो जाते हैं.”
delhi police
तारिक ने कहा कि “मैं 68 साल का हूं, इनसे डर से क्या होगा. भारत में मुसलमानों को बहुत आजादी है. अफसोस होता है, हम भी मुसलमान ही हैं. सुरक्षा पर मैं कभी यकीन नहीं करता, जिसने जो करना है वो कर ले, ऊपर वाले ने जितनी जिंदगी दी है, इससे डरना नहीं चाहिए.”
No comments:
Post a Comment