READ MORE
हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर इन सभी राज्यों को बधाई दी है.सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ‘देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मध्य प्रदेश के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
आज केरल अपना 60वां स्थापना दिवस मना रहा है. केरल के गवर्नर पी. सथाशिवम ने केरल वासियों को ‘केरल पिरवी’ (केरल डे) पर शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आज राज्य के लिए अहम घोषणा करने वाले हैं.
वहीं, हरियाणा आज 51वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर आज सीएम मनोहर लाल खट्टर हिसार में दीनदयाल उपाध्याय सेंटर की आधारशिला रखेंगे. आज हरियाणा खुले में शौच मुक्त राज्य घोषित होगा.
विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर और जय जवान, जय किसान की भावना को साकार करने वाले हरियाणा के लोगों को स्थापना दिवस की ढेरों बधाई।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2017
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. मध्य प्रदेश आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है.
दो महीने पहले सीएम चौहान ने ‘मध्य प्रदेश विकास यात्रा’ शुरू की थी. आज इसका समापन होगा. इस दौरान राज्य में कई विकास के प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे.
कर्नाटक में भी राज्योत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर बंगलुरु में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें सीएम सिद्धारमैया अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत शुभकामनाएं। विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे छत्तीसगढ़!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2017
ये भी पढ़ें: यात्री ध्यान दें! आज से बदलेगा सैकड़ों ट्रेनों का समय
No comments:
Post a Comment