Monday, 1 January 2018

अब डिप्लोमा की जगह डिग्री दे पाएंगे IIM


READ MORE

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक नये कानून को मंजूरी प्रदान कर दी है जिसके मुताबिक देशभर के भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) को अपने कामकाज में ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी और स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को डिप्लोमा देने की बजाय डिग्री देने का अधिकार होगा.राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय प्रबंधन संस्थान विधेयक, 2017 को रविवार को मंजूरी प्रदान की और अब यह कानून बन गया है. विधेयक को जुलाई 2017 में लोकसभा में और गत 19 दिसंबर को राज्यसभा में पारित किया गया था.


यह कानून आईआईएम संस्थानों को उनके निदेशकों और संकाय सदस्यों की नियुक्ति समेत संचालन के लिए वैधानिक अधिकार प्रदान करता है. भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 इन संस्थानों को पीजी डिप्लोमा की बजाय डिग्री देने का अधिकार प्रदान करता है.


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले महीने राज्यसभा में विधेयक के बारे में कहा, ‘यह विधेयक इन संस्थानों को स्वायत्तता प्रदान करता है.’ये भी पढ़ें-
IIM से पढ़ी ये कैंडिडेट मोदी के क्षेत्र में BJP के लिए बनी चुनौती
IIT के एक स्टूडेंट को मिला 1 करोड़ 40 लाख का ऑफर 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html

नए मुखिया के साथ यूपी पुलिस की ये रही 2018 की रणनीति


READ MORE

नये साल पर उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना नया मुखिया मिला तो उसने इस साल में अपनी प्राथमिकताओं को भी तय कर लिया है.साल 2018 में यूपी पुलिस बदमाशों और अपराधियों को सबक सिखाने के साथ ही प्रदेश की सड़कों को एक्सीडेंट फ्री करने पर खासा जोर देगी. इसके अलावा आतंकवाद और साम्प्रदायिक दंगे आदि से निपटने के लिए भी विशेष रणनीति पर काम शुरू हो चुका है.


टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूपी पुलिस प्रदेश भर की सड़कों को एक्सीडेंट फ्री बनाने की कोशिश में लगी है. जिसके लिये शासन स्तर पर जारी कवायद में मंगलवार को मुख्य सचिव स्तर पर एक अहम बैठक भी आयोजित होने जा रही है.



आनंद कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था. Photo: ETV Network

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि सड़क हादसो को रोकने के लिये ट्रिपल ई फार्मूला अपनाने की तैयारी है. जिसमें एजूकेशन, इंजीनियरिंग के साथ इन्फोर्समेंट का काम महकमे के जिम्मे है. जिसके लिये आने वाले साल में विशेष कार्ययोजना के साथ काम किया जायेगी.


इसके साथ ही यूपी एटीएस को और मजबूती दी जायेगी. एटीएस के ट्रेनिंग सेंटर पर कमांडो ट्रेनिंग में आम्र्स, टैक्टिकल अटैक के साथ मानसिक मजबूती के लिए भी ट्रेनिंग होगी. ताकि बहुत कठिन हालात में भी एटीएस किसी आपरेशन को अंजाम देने में ना चूके.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html

ये बिहारी एक्टर लैटिन अमेरिका में मचा रहा धूम...


READ MORE

पटना में पैदा हुए प्रभाकर शरण अपनी पहली स्पैनिश फिल्म ‘एनरेडाडोस: ला कंफ्यूजन (इनटेंगल्ड: द कंफ्यूजन) से अब लैटिन अमेरिकी फिल्म उद्योग के उभरते हुए कलाकार बन गए हैं. यह फिल्म कोस्टा रिका की पिछले साल की लोकप्रिय फिल्मों में से एक रही.इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसी पहली अमेरिकी फिल्म है जो बॉलीवुड स्टाइल में बनी है. इस फिल्म में बॉलीवुड की तरह ही नाच और गाने हैं. इसकी शूटिंग कोस्टा रिका, मुंबई और पनामा में हुई है.


प्रभाकर के साथ इस फिल्म में मुख्य किरदार में नैन्सी डोबल्स हैं. वह यहां की टीवी होस्टेस हैं. अभिनेता की योजना अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को मार्च-अप्रैल में हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी में ‘एक चोर, दो मस्तीखोर’ के नाम से रिलीज करने की है.


यह फिल्म पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई थी और यह छह देशों कोस्टा रिका, पनामा, निकारागुआ, होंडुरास, ग्वाटेमाला और सान सल्वाडोर में रिलीज हुई थी. यह फिल्म कमाई के हिसाब से भी काफी सफल रही.प्रभाकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘यह फिल्म लैटिन फिल्म उद्योग में सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक मील का पत्थर बन चुकी है.’ अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म को बनाना इतना आसान नहीं था. वह साल 2000 में कोस्टा रिका पढ़ाई के लिए आए थे और पढ़ाई खत्म करने के बाद यहां कपड़े और रेस्त्रां के कारोबार से जुड़ गए.


साल 2006 से वह बॉलीवुड फिल्मों को कोस्टा रिका के थियेटर में लेकर आने लगे. उन्होंने कहा कि पहली बार उनकी ही कंपनी मध्य अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों को कारोबार के लिए लेकर आई थी.


ये भी पढ़ें-
भारतीय मूल के 33 लोगों को सम्मानित करेंगी ब्रिटेन की महारानी
रिश्तेदारों से लिया था उधार, आज है ब्रिटेन के युवा करोड़पतियों में शामिल


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html

पाकिस्तान के जेलों में बंद हैं 457 भारतीय कैदी


READ MORE

पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में अभी 399 मछुआरों सहित कुल 457 भारतीय कैदी बंद हैं जिनकी सूची पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उच्चायोग को सोमवार को सौंपी.पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि 21 मई, 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए कंसुलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के तहत कैदियों की सूची साझा की गयी है.


इस समझौते के तहत दोनों देशों को अपने-अपने यहां हिरासत में बंद उनके कैदियों की सूची साल में दो बार (एक जनवरी और एक जुलाई) पड़ोसी देश को सौंपनी होती है.


सूची के अनुसार, ‘पाकिस्तान ने सोमवार को इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को उसके यहां जेलों में बंद 457 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी है. इनमें 58 सामान्य कैदी और 399 मछुआरे हैं.’ पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि वह आठ जनवरी को 146 मछुआरों को रिहा करेगा.पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत भी अपने यहां के जेलों में बंद पाक कैदियों की सूची सोमवार को नयी दिल्ली स्थित उच्चायोग को सौंपेगा.


ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं 500 से ज्यादा भारतीय
यशपाल जैसी होगी पाकिस्तान में कुलभूषण की हालत!
किरपाल के शरीर से दिल और पेट गायब, मौत की गुत्थी और उलझी


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html

भारत, पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने थाइलैंड में की गुप्त बैठक


READ MORE

भारत और पाकिस्‍तान एक बार फिर रिश्‍तों को आगे बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की थाइलैंड में एक ‘‘गुप्त’’ बैठक हुई थी, जिसमें भारतीय एनएसए अजित डोभाल का रुख ‘‘सकारात्मक और दोस्ताना’’ था.डॉन समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि पाकिस्तान के एनएसए अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल नासिर खान जंजुआ और भारत के एनएसए अजित डोभाल की यह मुलाकात 27 दिसंबर को हुई.


अधिकारी ने बताया, ‘‘यह बैठक अच्छी रही. डोभाल का रुख सकारात्मक और दोस्ताना था.’’ अधिकारी को बैठक के बारे में बताया गया कि यह उपयोगी रही. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि बैठक से राजनयिक स्तर पर कोई बातचीत शुरू होने में मदद मिल सकती है. हालांकि भारत की ओर से इस संबंध में औपचारिक या अनौपचारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है. पहले से निर्धारित प्रतीत हो रही यह बैठक, पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार कुलभूषण जाधव के साथ उनके परिवार की 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में मुलाकात के बाद हुई.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html

Sunday, 31 December 2017

VIDEO- अहमद पटेल का सरकार पर निशाना, पाक से बैंकॉक में वार्ता क्यों?


READ MORE
 कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने पुलवामा में आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है. पटेल ने बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही बातचीत को आड़े हाथों लिया है और सवाल पूछा है कि जब सीमा पार से लगातार भारतीय सुरक्षाबल को निशाना बनाया जा रहा है तो पाकिस्तान से बातचीत क्यों हो रही है? विडियो देखें.

VIDEO- 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां BJP में शामिल


READ MORE
 तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाली पश्चिम बंगाल की इशरत जहां बीजेपी में शामिल हो गईं. साल 2014 में इशरत जहां के पति ने दुबई से फोन पर उन्हें तीन तलाक दिया था, जिसके बाद इशरत जहां ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने इशरत जहां के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की और इशरत जहां को बीजेपी का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया गया. इस मौके पर तीन तलाक पर समर्थन के लिए इशरत जहां ने पीएम मोदी और बीजेपी की तारीफ भी की. विडियो देखें.