READ MORE
भारत और पाकिस्तान एक बार फिर रिश्तों को आगे बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की थाइलैंड में एक ‘‘गुप्त’’ बैठक हुई थी, जिसमें भारतीय एनएसए अजित डोभाल का रुख ‘‘सकारात्मक और दोस्ताना’’ था.डॉन समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि पाकिस्तान के एनएसए अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल नासिर खान जंजुआ और भारत के एनएसए अजित डोभाल की यह मुलाकात 27 दिसंबर को हुई.
अधिकारी ने बताया, ‘‘यह बैठक अच्छी रही. डोभाल का रुख सकारात्मक और दोस्ताना था.’’ अधिकारी को बैठक के बारे में बताया गया कि यह उपयोगी रही. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि बैठक से राजनयिक स्तर पर कोई बातचीत शुरू होने में मदद मिल सकती है. हालांकि भारत की ओर से इस संबंध में औपचारिक या अनौपचारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है. पहले से निर्धारित प्रतीत हो रही यह बैठक, पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार कुलभूषण जाधव के साथ उनके परिवार की 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में मुलाकात के बाद हुई.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html
No comments:
Post a Comment