Monday, 1 January 2018

नए मुखिया के साथ यूपी पुलिस की ये रही 2018 की रणनीति


READ MORE

नये साल पर उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना नया मुखिया मिला तो उसने इस साल में अपनी प्राथमिकताओं को भी तय कर लिया है.साल 2018 में यूपी पुलिस बदमाशों और अपराधियों को सबक सिखाने के साथ ही प्रदेश की सड़कों को एक्सीडेंट फ्री करने पर खासा जोर देगी. इसके अलावा आतंकवाद और साम्प्रदायिक दंगे आदि से निपटने के लिए भी विशेष रणनीति पर काम शुरू हो चुका है.


टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूपी पुलिस प्रदेश भर की सड़कों को एक्सीडेंट फ्री बनाने की कोशिश में लगी है. जिसके लिये शासन स्तर पर जारी कवायद में मंगलवार को मुख्य सचिव स्तर पर एक अहम बैठक भी आयोजित होने जा रही है.



आनंद कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था. Photo: ETV Network

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि सड़क हादसो को रोकने के लिये ट्रिपल ई फार्मूला अपनाने की तैयारी है. जिसमें एजूकेशन, इंजीनियरिंग के साथ इन्फोर्समेंट का काम महकमे के जिम्मे है. जिसके लिये आने वाले साल में विशेष कार्ययोजना के साथ काम किया जायेगी.


इसके साथ ही यूपी एटीएस को और मजबूती दी जायेगी. एटीएस के ट्रेनिंग सेंटर पर कमांडो ट्रेनिंग में आम्र्स, टैक्टिकल अटैक के साथ मानसिक मजबूती के लिए भी ट्रेनिंग होगी. ताकि बहुत कठिन हालात में भी एटीएस किसी आपरेशन को अंजाम देने में ना चूके.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/pehlu-khan-lynching-case-meo-panchayat-will-go-to-high-court-against-accused-clean-chit-cid-cb-rajasthan-1109135.html

No comments:

Post a Comment