Monday, 1 January 2018

पाकिस्तान के मूक बधिर लड़के को स्वदेश भेजा गया


READ MORE

  • इस कंपनी में बॉस से ज्यादा कमाते हैं कर्मचारी, मिलती है दोगुनी सैलरी

    इस कंपनी में बॉस से ज्यादा कमाते हैं कर्मचारी, मिलती है दोगुनी सैलरी

  • Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-14158171.html

    'सौ बात की एक बात' : 1जनवरी 2018 की हर बड़ी ख़बर


    READ MORE
     न्यूज18 इंडिया के खास बुलेटिन शो 'सौ बात की एक बात' में देश, दुनिया, आर्थिक, मनोरंजक और खेल जगत की हर बड़ी खबर है. वीडियो देखें.

    Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html

    कमला मिल हादसा : छोटी मछलियों को पकड़ने में जुटी पुलिस, असली आरोपी अभी भी फरार


    READ MORE

    मुंबई के कमला मिल अग्नीकांड में मुंबई पुलिस अब भी छोटी मछलियों को पकड़े में लगी है पर असली आरोपी पब के मालिक अभी तक फरार है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी मैनेजरों ने लोगों को बचाने के बजाय आगजनी के समय वहां से भाग निकले. मुंबई पुलिस दावा कर रही है की मैनेजरों की गिरफ्तारी के बाद फरार पब मालिकों को गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी.जब कमलामिल में अग लगी  औऱ लगो अपनी जान बचाने के लिए चिल्‍ला रहे थे, उस समय पब मैनेजर लोगों को बचाने के बजाय खुद वहां से भाग निकले. मुंबई पुलिस का कोर्ट में कहना है की पकड़े गए पब मैनेजरों को इस बात की पूरी जानकारी थी की अगर पब में कोई बड़ा हादसा हुआ तो लोगों की जानें जा सकती हैं. 29 दिसंबर की रात आग लगने के चार दिनों के बाद मुंबई पुलिस दो पब मैनेजरों को गिरफ्तरा करने में कामयाब हुई.


    गरीबों को फंसाने की रची जा रही साजिश
    पकड़े गए मैनेजर के वकील विजय ठाकुर का कहना है कि पूरे मामले में गरीब लोगों को फंसाया जा रहा है. इन लोगों ने वहां पर सबको बचाया है. बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. पकड़े गए आरोपियों के नाम है केविन बाबा औऱ लेसवन लोपेज है. मैनेजर कई सालों से वन अबव पब में काम कर रहे थे. हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 304 यानी गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था. सरकारी पक्ष का कहना है की गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पब मालिकों के बारे में पुलिस काे जानकारी मिल सकती है.पब मालिकों के तीन रिश्‍तेदारों को भी किया गया गिरफ्तार
    सरकारी वकील सजंय वदवानी का कहना है की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार है. जिन्‍हें आज कोर्ट में पेश किया गया. इन लोगों को पता था की अगर कोई बड़ी घटना हुई तो लोगों की जानें जा सकती हैं. दो आरोपी अभी फरार हैं, हमने इसलिए पुलिस कस्टडी मांगी है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी पब के मालिकों को भगाने में मदद करने के आरोप में तीन रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया है. कोर्ट में पेशी के बाद सभी तीनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई. इस मामले में मुंबई पुलिस दावा कर रही है की फरार पब मालिक औऱ मामले के मुख्य आरोपियों को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा.


    Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html

    हज के लिए महरम की जरूरत को पहले ही खत्म कर दिया गया था: ओवैसी


    READ MORE

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि यह उनकी सरकार है जिसने मुस्लिम महिलाओं के लिए बिना महरम के हज करना संभव बनाया.हैदराबाद के सांसद ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह नियमन (45 साल से अधिक की मुस्लिम महिलाएं बिना महरम के हज पर जा सकती हैं) सऊदी अधिकारियों ने कई साल पहले ही पारित कर दिया था.’’ गौरतलब है कि पहले मक्का और मदीना में हज की यात्रा पर जाने के लिए महिलाओं को महरम की जरूरत होती थी. महरम में पति के अलावा परिवार के ऐसे सदस्य शामिल होते हैं जिनसे शादी नहीं हो सकती है.




    ओवैसी ने कहा, ‘‘45 साल से अधिक की महिलाएं समूहों में हज के लिए जा सकती हैं. मलेशिया, इंडोनेशिया और अरब देशों की महिलाएं हज के लिए जा रही हैं. प्रधानमंत्री हर मुद्दे का श्रेय लेना चाहते हैं.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा था कि उनकी सरकार ने उन पाबंदियों को हटा दिया है कि महिला हज जायरीन के साथ कोई पुरुष महरम अवश्य होना चाहिए. इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने अकेले हज यात्रा करने के लिये आवेदन किया है.


    ओवैसी ने कहा, ‘‘अल्लाह की करम से ताजमहल और चारमीनार पहले से बने हुए हैं, अन्यथा वह (मोदी) दावा करेंगे कि उन्होंने ही इन्हें बनाया है.’’


    Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html

    दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे का कहर, 500 से ज्यादा उड़ानों में देरी, 23 रद्द


    READ MORE

    नए साल के आगाज के साथ देश के उत्तरी भागों में ठंड और कोहरे ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. कोहरे का असर उड़ानों पर पड़ा है. घने कोहरे के चलते मार्ग साफ न दिखने की वजह से सोमवार को सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और 23 उड़ानें रद्द कर दी गईं.



    दिल्ली आने – जाने वाली लगभग सभी उड़ानें प्रभावित रहीं. करीब 453 घरेलू और 97 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 23 उड़ानों को रद्द किया गया है, जो सभी घरेलू उड़ानें हैं.


    अधिकारी के मुताबिक सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट के बीच कोई भी उड़ान नहीं भरी गई क्योंकि रनवे पर 100 – 125 मीटर आगे कुछ नहीं दिख रहा था. उड़ान के लिए विमान को 125 मीटर से अधिक दृश्यता की आवश्यकता होती है.


    अधिकारी ने बताया कि पार्किंग की अनुपलब्धता के कारण दिल्ली उतरने वाले विमानों को देरी का सामना करना पड़ा. उड़ान भरने के लिए प्रतीक्षा कर रहे विमानों ने पार्किंग स्थानों को घेर रखा था. कोहरे के कारण किसी भी उड़ान को पास के हवाई अड्डों की तरफ नहीं भेजा गया.


    विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी और कॉमर्शियल ऑफिसर संजीव कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “कोहरे के कारण सभी प्रस्थानों को रोक दिया गया है और उड़ान भरने की प्रतीक्षा कर रहे विमानों के कारण आगमन वालों को गेट नहीं मिल रहा.” हालांकि बाद में कोहरा छंट गया और दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ.


    Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html

    तीन तलाक विधेयक: निर्णय लेने से पहले अन्य विपक्षी दलों से मशविरा करेगी कांग्रेस


    READ MORE

    कांग्रेस राज्यसभा में तीन तलाक को प्रतिबंधित करने और इसे संज्ञेय अपराध बनाने वाले विधेयक पर अपना रुख तय करने से पहले अन्य विपक्षी दलों से मशविरा करेगी. इस विधेयक में एक साथ तीन तलाक देने पर तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है.कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2017 पिछले सप्ताह लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है और इसे मंगलवार को राज्यसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है.


    सूत्रों के अनुसार ऊपरी सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में विधेयक पेश किये जाने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं और अन्य पार्टी के नेताओं की मंगलवार को संसद में अपने चैंबर में एक बैठक बुलाई है.


    सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधेयक के पक्ष में है क्योंकि इसमें एक साथ तीन तलाक पर रोक लगाने का प्रस्ताव है लेकिन क्या वह उसे प्रवर समिति को भेजने के लिए दबाव डालेगी या नहीं यह मंगलवार को ही पता चलेगा. सूत्रों ने बताया कि पार्टी विधेयक में संशोधनों के लिए जोर डाल सकती है.इस बीच, एक साथ तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले एक याची भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने सांसदों को पत्र लिखकर विधेयक में तलाक देने के तरीके ‘तलाक ए अहसन’ को शामिल करने की मांग की जिसमें मध्यस्थता अनिवार्य है और यह तलाक की प्रक्रिया शुरू होने से पहले न्यूनतम 90 दिन तक चलती है.


    Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html

    भैयाजी कहिन: कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक को नाटक बताना जायज़ है?


    READ MORE
     कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आज सरकार की पाकिस्तान नीति को लेकर करारा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भारत की और से की सर्जिकल स्ट्राइक का कोई असर पाकिस्तान में पड़ रहा है. हमें दूसरे तरीके से सोचना होगा और मुझे नहीं लगता है कि सरकार के बस में है कि सेनाओं को सुरक्षित रख सकें. संदीप के बयान के बाद सरकार की तरफ से इसकी प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई. दूसरी तरफ संदीप दीक्षित के बयान के बाद सोशल मीडिया में इस पर घमासान होने लगा. क्याआतंकी हमले के बीच कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक को नाटक बताना जायज़ है? इसी पर आज का भैयाजी कहिन. 

    Article source: http://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/frontliners-trailer-is-out-1016236.html