READ MORE
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि यह उनकी सरकार है जिसने मुस्लिम महिलाओं के लिए बिना महरम के हज करना संभव बनाया.हैदराबाद के सांसद ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह नियमन (45 साल से अधिक की मुस्लिम महिलाएं बिना महरम के हज पर जा सकती हैं) सऊदी अधिकारियों ने कई साल पहले ही पारित कर दिया था.’’ गौरतलब है कि पहले मक्का और मदीना में हज की यात्रा पर जाने के लिए महिलाओं को महरम की जरूरत होती थी. महरम में पति के अलावा परिवार के ऐसे सदस्य शामिल होते हैं जिनसे शादी नहीं हो सकती है.
It is the Saudi Haj authorities that have allowed any Muslim women above 45 years from any country without a Mehram to do Haj. It does not behove the PM to take credit for what a foreign govt has done: Asaduddin Owaisi, AIMIM pic.twitter.com/2RFlQ4tKTL
— ANI (@ANI) January 1, 2018
ओवैसी ने कहा, ‘‘45 साल से अधिक की महिलाएं समूहों में हज के लिए जा सकती हैं. मलेशिया, इंडोनेशिया और अरब देशों की महिलाएं हज के लिए जा रही हैं. प्रधानमंत्री हर मुद्दे का श्रेय लेना चाहते हैं.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा था कि उनकी सरकार ने उन पाबंदियों को हटा दिया है कि महिला हज जायरीन के साथ कोई पुरुष महरम अवश्य होना चाहिए. इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने अकेले हज यात्रा करने के लिये आवेदन किया है.
ओवैसी ने कहा, ‘‘अल्लाह की करम से ताजमहल और चारमीनार पहले से बने हुए हैं, अन्यथा वह (मोदी) दावा करेंगे कि उन्होंने ही इन्हें बनाया है.’’
Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html
No comments:
Post a Comment