READ MORE
मुंबई के कमला मिल अग्नीकांड में मुंबई पुलिस अब भी छोटी मछलियों को पकड़े में लगी है पर असली आरोपी पब के मालिक अभी तक फरार है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी मैनेजरों ने लोगों को बचाने के बजाय आगजनी के समय वहां से भाग निकले. मुंबई पुलिस दावा कर रही है की मैनेजरों की गिरफ्तारी के बाद फरार पब मालिकों को गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी.जब कमलामिल में अग लगी औऱ लगो अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे, उस समय पब मैनेजर लोगों को बचाने के बजाय खुद वहां से भाग निकले. मुंबई पुलिस का कोर्ट में कहना है की पकड़े गए पब मैनेजरों को इस बात की पूरी जानकारी थी की अगर पब में कोई बड़ा हादसा हुआ तो लोगों की जानें जा सकती हैं. 29 दिसंबर की रात आग लगने के चार दिनों के बाद मुंबई पुलिस दो पब मैनेजरों को गिरफ्तरा करने में कामयाब हुई.
गरीबों को फंसाने की रची जा रही साजिश
पकड़े गए मैनेजर के वकील विजय ठाकुर का कहना है कि पूरे मामले में गरीब लोगों को फंसाया जा रहा है. इन लोगों ने वहां पर सबको बचाया है. बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. पकड़े गए आरोपियों के नाम है केविन बाबा औऱ लेसवन लोपेज है. मैनेजर कई सालों से वन अबव पब में काम कर रहे थे. हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 304 यानी गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था. सरकारी पक्ष का कहना है की गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पब मालिकों के बारे में पुलिस काे जानकारी मिल सकती है.पब मालिकों के तीन रिश्तेदारों को भी किया गया गिरफ्तार
सरकारी वकील सजंय वदवानी का कहना है की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार है. जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया. इन लोगों को पता था की अगर कोई बड़ी घटना हुई तो लोगों की जानें जा सकती हैं. दो आरोपी अभी फरार हैं, हमने इसलिए पुलिस कस्टडी मांगी है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी पब के मालिकों को भगाने में मदद करने के आरोप में तीन रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया है. कोर्ट में पेशी के बाद सभी तीनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई. इस मामले में मुंबई पुलिस दावा कर रही है की फरार पब मालिक औऱ मामले के मुख्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/congress-leader-ramnaresh-yadav-dies-in-lucknow-after-prolonged-illness-529202.html
No comments:
Post a Comment