Wednesday, 1 August 2018

अमर सिंह बोले- BJP जॉइन करूं या नहीं, पर अब मोदी जी के लिए ही करूंगा काम


READ MORE

कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी लोगों में शुमार अमर सिंह के बीजेपी से जुड़ने की चर्चा जोरों पर हैं. उनके हालिया बयान भी इस बात की तरफ इशारा करते हैं. अमर सिंह से खास बातचीत में NEWS18 ने जब उनसे यही सवाल किया, तो उन्होंने इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनके जुड़ना का फैसला (बीजेपी अध्यक्ष) अमित शाह को करना है, मैं बीजेपी से जुड़ूं या नहीं, लेकिन अब मोदी जी के लिए ही काम करूंगा.राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘जातिवादी’ करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मायावती और अखिलेश की बजाय पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ जाना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर बुबा-बबुआ से तुलना की जाए तो मेरी पसंद मोदी और योगी ही होंगे.’




दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लखनऊ की रैली में अमर सिंह का जिक्र किया था. इसके बाद से ही कहा जाने लगा कि समाजवादी अमर सिंह जल्द ही भगवा दल में शामिल होने वाले हैं. प्रधानमंत्री के इस भाषण को लेकर सवाल पर अमर सिंह ने कहा, ‘लखनऊ में मोदी जी का बेहतरीन भाषण सुनने के बाद मुझे वर्धा में गांधी जी की लिखी हुई बात याद आ गई. इस गुजराती के मनोभाव को मोदी जी ने समझा है. कांग्रेस के नेताओं को गांधी की लिखी चिट्ठी को पढ़ना चाहिए.’


इस बीच खबर यह भी है कि बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अमर सिंह को आजमगढ़ से टिकट का ऑफर दिया है. सिंह ने जब पूछा गया कि क्या वह आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी एक क्षेत्र से चिपककर नहीं रह सकता. अभी जरूरत है मोदी जी के हाथ को मजबूत किए जाने की और मैं मोदी जी के लिए काम करूंगा.’


अमर सिंह ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बहुत पसंद करता हूं. उनमें गज़ब की नेतृत्व क्षमता है. मेरी आगे की जिंदगी उन्हीं के नाम है.’


उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में ये तथ्य सभी जानते हैं कि मोदी के व्यक्तित्व और उनके काम का मुकाबला सारे लोग मिलकर भी नहीं कर सकते. अगर मुझे मायावती, ममता बनर्जी और मोदीजी में से किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना हो, तो मेरा वोट निश्चित तौर पर आखिरी ‘एम’ मोदी जी के साथ है.’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm

पत्नी ने कहा नपुंसक तो पति ने दूसरी महिला संग बनाया पोर्न वीडियो, ससुर को भेजा


READ MORE

हैदराबाद में नपुंसकता का आरोप लगाकर तलाक मांगने वाली पत्नी को उसके पति ने अनोखा जवाब दिया है. महेश नाम के शख्स (बदला हुआ नाम) ने किसी दूसरी महिला के साथ मिलकर पोर्न वीडियो बनाया और उसे अपने ससुर को भेज दिया. लेकिन उसे ये दांव उलटा पड़ गया और उसे जेल जाना पड़ा क्योंकि उसके ससुर ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.ये भी पढ़ेंः अगर लैपटॉप पर देखते हैं पॉर्न मूवी तो हो जाएं अलर्ट, ये है वजह


दरअसल 2016 में महेश की शादी कनिका (बदला हुआ नाम) से हुई थी. अलग होने के पहले दोनों सिर्फ 15 दिनों तक साथ रहे. दोनों के घरवालों ने काफी कोशिश की कि शादी न टूटे लेकिन बाद में कनिका ने अपने पति पर नपुंसकता का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अपील की.


भी पढ़ेंः भूलकर भी मोबाइल पर न देखें पोर्न फिल्में, बढ़ सकती है आपकी मुश्किलजैसे ही महेश को इस बात का पता चला वो गुस्से में पागल हो गया. पुलिस ने बताया कि अपनी बीवी को गलत साबित करने के लिए उसने किसी दूसरी औरत के साथ पोर्न वीडियो बनाकर अपने ससुर को भेज दिया. वीडियो देखकर कनिका के पिता और चाची ने चन्नई में शिकायत दर्ज कराई.


पत्नी ने लगाया नपुंसकता का आरोप तो दूसरी महिला के साथ बनाया पोर्न वीडियो और ससुर को भेज दिया


पुलिस की पूछताछ में महेश ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर वीडियो क्लिप भेजा है. पुलिस ने महेश के ऊपर आईटी एक्ट की धारा के अंतर्गत उत्पीड़न, अश्लील वीडियो भेजने और गलत यौन टिप्पणी करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm

कुछ पैसों के लिए खतरनाक स्टंट करते दिखे लड़के, 50 फ़ीट ऊंचाई से लगाई गंगा में छलांग


READ MORE
 उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कुछ लड़के 50 फ़ीट की ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाने लगे. बारिश में नदी का पानी बढ़ जाने के बाद यहाँ पर कुछ लड़कों ने 10 से 20 रुपए की शर्त लगा कर स्टंट करने का ख़तरनाक खेल शुरू कर दिया. और इस ख़तरनाक स्टंट को देखने के लिए तमाशाई भी जुटने लगे. ये लड़के बिना किसी सुरक्षा इंतजाम नदी में छलांग लगाते हैं. शहर के पक्का घाट में हो रहे ख़तरनाक स्टंट ने आसपास के लोगों को चिन्ता में डाल दिया. लोगों के ऐतराज के बाद पुलिस ने शहर के तमाम गंगा घाट पर सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया. देखें VIDEO

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm

CBSE CTET 2018: टीचर बनने की चाह रखने वाले देशभर के लाखों लोगों के लिए जरूरी खबर


READ MORE

नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि 30 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि 11वें संस्करण की सीटीईटी परीक्षा इस बार 22 भाषाओं में देशभर के 92 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एक अगस्त को सीटीईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। जिसमें आवेदन फीस, परीक्षा का पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों, भाषा आदि से संबंधित जानकारी होगी।



यहां पर बता दें कि CTET परीक्षा का मकसद अध्यापक की योग्यता को परखना होता है। यह परीक्षा हर वर्ष फरवरी और सितंबर महीने की में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उम्मीदवार को पास होने के लिए 60फीसद से अधिक अंक प्राप्त करने होते हैं। यह परीक्षा पहली बार 2011 में आयोजित की गई थी।




यह भी पढ़ें


इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सीनियर सेकेंडरी या उसके बराबर 50 फीसद अंक के साथ पास होना चाहिए। अथवा 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। 


कक्षा 6 से 8 वीं के लिए शिक्षक बनने के लिए पात्रता मानदंड




यह भी पढ़ें


जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहा है वह स्नातक (ग्रेजुएट) होना चाहिए और साथ ही एलीमेंट्री एजुकेशन के 2 ईयर डिप्लोमा पास होना चाहिए या फिर उस में प्रवेश लिया होना चाहिए।


पहले की तरह अब सभी 20 भाषाओं में होगा सीटेट
शिक्षकों की योग्यता का निर्धारण करने के लिए आयोजित होने वाला सीटेट ( सेंट्रल टीचिंग एलिजबिलिटी टेस्ट) अब पहले की तरह सभी 20 भाषाओं में होगा।




यह भी पढ़ें


सीबीएसई ने इसी साल से इससे 17 भाषाओं को हटा दिया था। लेकिन इसे लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों के विरोध को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री ने पहले की तरह सभी 20 भाषाओं में कराने के निर्देश दिए है।



मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को सीबीएसई को इसके निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सीटेट की परीक्षा अभी तमिल, मलयालम, तेलगू, कन्नड़, गुजराती, बंगाली जैसी स्थानीय भाषाओं में अलग-अलग राज्यों में होती रही है। इस बार सीबीएसई ने इसे हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में कराने का फैसला लिया था।


<


p id=”rel4″>



यह भी पढ़ें



By JP Yadav


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm

अब ट्रेन मुसाफिरों को हवाई यात्रियों जैसी सुविधा देने जा रहा है इंडियन रेलवे


READ MORE

नई दिल्ली (जेएनएन)। ट्रेन में सफर के दौरान कोच साफ रहे इसके लिए अब रेलकर्मी यात्रियों की सीट पर जाकर कचरा इकट्ठा करेंगे। इससे सफर के दौरान ट्रेन को साफ रखने में मदद मिलेगी। ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए रेल प्रशासन ने कई और कदम उठाए हैं। अधिकारियों को लगातार सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने को भी कहा गया है। जिससे कि यात्रियों को सफर के दौरान साफ सुथरा वातारण मिल सके।


यात्रियों की शिकायतों के बाद रेलवे उठा रहा कदम


ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री अक्सर भोजन करने के बाद प्लेट अपनी सीट के नीचे रख देते हैं। बाद में पैंट्री कर्मी प्लेट को एक पर एक रखकर ले जाते हैं। कभी कभी प्लेट में बचा हुआ खाना कोच के फर्श पर भी गिर जाता है। इसी तरह से यात्री फलों के छिलके, भोजन के खाली पैकेट आदि फर्श पर फेंक देते हैं। इससे कोच में गंदगी फैल जाती है। यात्री इसे लेकर शिकायत भी करते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सीट पर जाकर कचरा इकट्ठा करने की योजना शुरू की जा रही है।




यह भी पढ़ें


रेलकर्मी अब यात्री की सीट पर जाकर कचरा एकत्र करेंगे


अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सुविधा हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलती है। इसे अब ट्रेन में भी अपनाया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत पैंट्री कर्मी यात्री के पास एक थैला लेकर जाएंगे। यात्री उसमें अपनी प्लेट और अन्य कचरा रख सकते हैं। जिन ट्रेनों में पेंट्री कार नहीं है उसमें इस तरह की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि इनमें भी यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।




यह भी पढ़ें


सफाई में कोताही न हो इसके लिए वाट्सएप का किया जा रहा है प्रयोग


ट्रेनों की सफाई में कोताही न हो इसके लिए वाट्सएप का भी प्रयोग किया जा रहा है। उत्तर रेलवे की 114 ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस किपिंग सर्विस (ओबीएचएस) शुरू की गई है। कोच की सफाई करने के बाद इसकी फोटो ओबीएचएस कर्मचारी वाट्सएप ग्रुप पर डालते हैं जिससे इसकी अधिकारी को जानकारी मिल सके। इसके साथ ही अधिकारी रेलवे स्टेशनों पर जाकर सफाई कर्मचारियों से नियमित संवाद करते हैं जिससे कि उनकी परेशानी दूर की जा सके।




यह भी पढ़ें


 



By JP Yadav


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm

...जब पटरी से उतरकर स्‍लीपर पर दौड़ी मालगाड़ी, जोरदार आवाज से मची अफरातफरी


READ MORE

बिलासपुर [ जेएनएन ]। बिलासपुर में जोनल रेलवे स्‍टेशन पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब मालगाड़ी पटरी से उतरकर अचानक स्‍लीपर पर दौड़ने लगी। हालांकि, जल्‍द ही मालगाड़ी को रोक लिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग में और प्‍लेटफार्म में बदलाव किया गया।


दरअसल, स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर मंगलवार की सुबह 8.30 बजे मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिए अचानक पटरी छोड़कर स्लीपर पर दौड़ने लगे। आनन-फानन में इस मालगाड़ी में ड्यूटी पर जाने खड़े गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना आरआरआइ को दी। चालक के ब्रेक लगाते तक 150 मीटर आगे बढ़ चुकी थी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी के उतरे पहिए पटरी पर आए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।


मालगाड़ी खाली थी और संभवतः कोरबा कोयला लोडिंग के लिए जा रही थी। रायपुर दिशा से जैसे ही बिलासपुर यार्ड में पहुंची इसे प्लेटफार्म तीन पर लेने का निर्णय लिया गया। यहां चालक व गार्ड देने की ड्यूटी बदलनी थी। गार्ड मृत्युजंय कुमार प्लेटफार्म के नागपुर इंड पर खड़े थे। मुश्किल से मालगाड़ी प्लेटफार्म का कुछ फासला ही तय की थी इसी बीच इतनी जोर से आवाज आई कि प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री हड़बड़ाकर पीछे खिसकने लगे। प्लेटफार्म पर खड़े गार्ड की नजर पटरी से उतरे एक वैगन के दोनों पहिए पर पड़ी। इंजन से 21वें नंबर के वैगन के दो पहिए पटरी से उतरे थे।




यह भी पढ़ें


आनन-फानन में स्टेशन मास्टर, डायरेक्टर, प्रबंधक सभी प्लेटफार्म तीन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मालगाड़ी को पटरी पर लाने के निर्देश दिए। इधर जिस वैगन के पहिए उतरे थे, उसके आगे व पीछे दोनों तरफ की कपलिंग को अलग किया गया। इसके बाद के वैगन को इंजन खींचकर यार्ड में ले गया। करीब 10.40 बजे एआरटी पहुंची और हाईड्रोलिग जैक के सहारे उठाकर एटीआर ने वैगन को पटरी पर लाया गया। सुधार के बाद सुबह 10.55 बजे मालगाड़ी प्लेटफार्म से रवाना हुई। पटरी से उतरा वैगन को क्षतिग्रस्त था। इसलिए उसे नहीं जोड़ा गया।


सीमेंट के चबूतरे या हाईड्रेन पाइप से टकराने की आशंका




यह भी पढ़ें


इस घटना की सही वजह तो स्पष्ट नहीं हुई। लेकिन एक अनुमान के आधार पर माना जा रहा है कि इस मालगाड़ी के वैगन का दरवाजा खुला हुआ था। इसके कारण वह हाईड्रेन पाइप से टकराया होगा। यह भी हो सकता है कि प्लेटफार्म तीन की इस लाइन में हाईड्रेन पाइप को नीचे करना है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पाइप को रखने के लिए सीमेंट के चबूतरे बनाए गए हैं। इसी में मालगाड़ी के नीचले हिस्से का उपकरण टकरा हो गया। इसके चलते पहिए पटरी छोड़ दिए। हाईड्रेन पाइप व चबूतरे में टकराने से खरोंच के निशान हैं।


आजाद हिंद व दूरंतो के बदले प्लेटफार्म




यह भी पढ़ें


इस घटना के बाद प्लेटफार्म तीन ब्लॉक हो गया। जबकि उस समय में हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस व पुणे- हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस पहुंचती है। आनन-फानन में इन दोनों ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदले गए। आजाद हिंद एक्सप्रेस प्लेटफार्म दो पर आई। दो-तीन प्लेटफार्म जुड़ा हुआ। इसलिए इस ट्रेन के यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। दूरंतो के यात्रियों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। इस ट्रेन को प्लेटफार्म एक पर लिया गया।


100 अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त




यह भी पढ़ें


पहिए पटरी से उतरने के बाद करीब 150 मीटर तक स्लीपर पर दौड़े। इसके चलते 100 से अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी पहिए के चलने से गड्डे का निशान है। हालांकि इनकी स्थिति तत्काल बदलने के लायक नहीं है।


तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच



इस घटना की जांच के लिए रेल प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम बनाई है। संरक्षा, मैकेनिकल व इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों की इस टीम एडीइएन, एडीएमई व एडीएसओ शामिल हैं। प्रशासन टीम को शीघ्र ही जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।


– आज सुबह जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर एक मालगाड़ी के इंजन से 21वें वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। डिरलमेंट की इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है जो शीघ्र ही रिपोर्ट देगी। संतोष कुमार, सीनियर पीआरओ, दपूमरे जोन



 



By Ramesh Mishra


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm

Video: मां की रिटायरमेंट पर पायलट बेटी ने दिया बेहद खास तोहफा, भर आई आंख


READ MORE

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। एक मां के लिए उसके बच्‍चे दुनिया का सबसे महंगा और बड़ा तोहफा हुआ करते हैं। इसी तरह से बच्‍चों के लिए भी मां के मायने बेहद अलग होते हैं। भावनात्‍मक रूप से ये दोनों बेहद करीब होते हैं। शायद यही वजह है कि जब कभी हमें चोट लगती है तो मुंह से यकायक निकल पड़ता है उई मां। यह सिर्फ इत्‍तफाक नहीं हो सकता है। न ही ये किसी एक इंसान की बात है। ये हम सभी पर लागू होती है। यही वजह है कि जब कभी मौका मिलता है अपनी मां के लिए कुछ करने का तो कदम पीछे खींच पाना बेहद मुश्किल होता है। ये होना भी नहीं चाहिए।


हर मां के मन में ये बात कहीं न कहीं छिपी होती है कि उसके बच्‍चे उसको जीवन का सबसे बड़ा तोहफा दें। वह किसी भी रूप में हो सकता है। लेकिन ये चाहत हर मां की होती है। यही वजह है कि बच्‍चों का दिया हर तोहफा ही उसके लिए बड़ा होता है। और यदि इसी तरह का तोहफा कोई बेटी अपनी मां को दे तो फिर इसके कहने ही क्‍या। ऐसा ही कुछ उस वक्‍त हुआ जब एयर इंडिया की एक महिला पायलट ने अपनी मां की रिटायरमेंट के अंतिम दिन उनका विमान उड़ाया।




यह भी पढ़ें



ये कहानी है अशरिता चिंचानकर की जिनकी मां एयर इंडिया में पायलट हैं। उनकी मां 31 जुलाई को 38 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो गईं। अशरिता की मां के लिए ये बेहद भावुक पल थे। लेकिन उनकी बेटी ने इन पलों को और अधिक खास बना दिया। जिस फ्लाइट में उनकी मां आखिरी बार ऐयरहोस्‍टेस के तौर पर जिस विमान में सवार थीं उसे उनकी बेटी मतलब अशरिता ही उड़ा रही थीं। शुरुआत में विमान के यात्री इस बात से अंजान थे, लेकिन जब उन्‍हें इस पूरी कहानी का पता चला तो उन्‍होंने भी तालियां बजाकर अशरिता की मां का स्‍वागत किया।




यह भी पढ़ें


अशरिता ने इन पलों को न सिर्फ कैद किया बल्कि ट्विटर के माध्‍यम से सार्वजनिक भी कर दिया। उन्‍होंने इन पलों के साथ अपनी मां को एक भावुक ट्वीट भी किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने भी अशरिता के इस पलों पर एक मैसेज किया है। उन्‍होंने इसको अमेजिंग बताया है।





यह भी पढ़ें


जिस विमान को अशरिता उड़ा रही थीं वह बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ पहले विमान के कैप्टन परेश नेरुरकर ने यात्रियों के लिए एक अनाउंसमेंट किया, जिससे कुछ यात्री बेहद भावुक भी हो गए। विमान के कैप्‍टन ने इस उदघोषणा में कहा कि विमान की सबसे सीनियर एयरहोस्‍टेस पूजा चिंचानकर 38 साल की सेवा के बाद आज फ्लाइट की लैंडिंग के साथ रिटायर होने जा रही हैं। उनकी विरासत अब आगे उनकी बेटी अश्रिता आगे लेकर जाएंगी। अश्रिता इस वक्त इसी फ्लाइट के कॉकपिट A-319 मुंबई में बतौर को-पॉयलट मौजूद हैं।’


विमान में मौजूद यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पजा का स्वागत किया। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग के वक्त भी पूजा ने यात्रियों को मुस्कान के साथ विदा किया। पूजा कहती हैं कि 38 साल पहले उन्होंने बतौर एयरहोस्टेस एयर इंडिया जॉइन किया था। पूजा और अश्रिता की आखिरी फ्लाइट पर एयर इंडिया ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है।


<


p id=”rel4″>



यह भी पढ़ें



By Kamal Verma


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm