READ MORE
हैदराबाद में नपुंसकता का आरोप लगाकर तलाक मांगने वाली पत्नी को उसके पति ने अनोखा जवाब दिया है. महेश नाम के शख्स (बदला हुआ नाम) ने किसी दूसरी महिला के साथ मिलकर पोर्न वीडियो बनाया और उसे अपने ससुर को भेज दिया. लेकिन उसे ये दांव उलटा पड़ गया और उसे जेल जाना पड़ा क्योंकि उसके ससुर ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.ये भी पढ़ेंः अगर लैपटॉप पर देखते हैं पॉर्न मूवी तो हो जाएं अलर्ट, ये है वजह
दरअसल 2016 में महेश की शादी कनिका (बदला हुआ नाम) से हुई थी. अलग होने के पहले दोनों सिर्फ 15 दिनों तक साथ रहे. दोनों के घरवालों ने काफी कोशिश की कि शादी न टूटे लेकिन बाद में कनिका ने अपने पति पर नपुंसकता का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अपील की.
भी पढ़ेंः भूलकर भी मोबाइल पर न देखें पोर्न फिल्में, बढ़ सकती है आपकी मुश्किलजैसे ही महेश को इस बात का पता चला वो गुस्से में पागल हो गया. पुलिस ने बताया कि अपनी बीवी को गलत साबित करने के लिए उसने किसी दूसरी औरत के साथ पोर्न वीडियो बनाकर अपने ससुर को भेज दिया. वीडियो देखकर कनिका के पिता और चाची ने चन्नई में शिकायत दर्ज कराई.
पत्नी ने लगाया नपुंसकता का आरोप तो दूसरी महिला के साथ बनाया पोर्न वीडियो और ससुर को भेज दिया
पुलिस की पूछताछ में महेश ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर वीडियो क्लिप भेजा है. पुलिस ने महेश के ऊपर आईटी एक्ट की धारा के अंतर्गत उत्पीड़न, अश्लील वीडियो भेजने और गलत यौन टिप्पणी करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm
No comments:
Post a Comment