READ MORE
कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी लोगों में शुमार अमर सिंह के बीजेपी से जुड़ने की चर्चा जोरों पर हैं. उनके हालिया बयान भी इस बात की तरफ इशारा करते हैं. अमर सिंह से खास बातचीत में NEWS18 ने जब उनसे यही सवाल किया, तो उन्होंने इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनके जुड़ना का फैसला (बीजेपी अध्यक्ष) अमित शाह को करना है, मैं बीजेपी से जुड़ूं या नहीं, लेकिन अब मोदी जी के लिए ही काम करूंगा.राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘जातिवादी’ करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मायावती और अखिलेश की बजाय पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ जाना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर बुबा-बबुआ से तुलना की जाए तो मेरी पसंद मोदी और योगी ही होंगे.’
#EXCLUSIVE — As a person, irrespective of a fact that we am supposed by BJP or not, we will be operative for Modi ji and we will not like being stranded in one constituency: @AmarSinghTweets tells CNN-News18’s @Zakka_Jacob #BJPAmarKatha #RoadTo2019 pic.twitter.com/UxHhIY6w1v
— News18 (@CNNnews18) August 1, 2018
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लखनऊ की रैली में अमर सिंह का जिक्र किया था. इसके बाद से ही कहा जाने लगा कि समाजवादी अमर सिंह जल्द ही भगवा दल में शामिल होने वाले हैं. प्रधानमंत्री के इस भाषण को लेकर सवाल पर अमर सिंह ने कहा, ‘लखनऊ में मोदी जी का बेहतरीन भाषण सुनने के बाद मुझे वर्धा में गांधी जी की लिखी हुई बात याद आ गई. इस गुजराती के मनोभाव को मोदी जी ने समझा है. कांग्रेस के नेताओं को गांधी की लिखी चिट्ठी को पढ़ना चाहिए.’
इस बीच खबर यह भी है कि बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अमर सिंह को आजमगढ़ से टिकट का ऑफर दिया है. सिंह ने जब पूछा गया कि क्या वह आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी एक क्षेत्र से चिपककर नहीं रह सकता. अभी जरूरत है मोदी जी के हाथ को मजबूत किए जाने की और मैं मोदी जी के लिए काम करूंगा.’
अमर सिंह ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बहुत पसंद करता हूं. उनमें गज़ब की नेतृत्व क्षमता है. मेरी आगे की जिंदगी उन्हीं के नाम है.’
उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में ये तथ्य सभी जानते हैं कि मोदी के व्यक्तित्व और उनके काम का मुकाबला सारे लोग मिलकर भी नहीं कर सकते. अगर मुझे मायावती, ममता बनर्जी और मोदीजी में से किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना हो, तो मेरा वोट निश्चित तौर पर आखिरी ‘एम’ मोदी जी के साथ है.’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KFCcp7xsi8A/story01.htm
No comments:
Post a Comment