Monday, 1 October 2018

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सुरक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य समेत 17 समझौतों पर हस्ताक्षर


READ MORE

भारत और उज्बेकिस्तान ने सोमवार को 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिसमें राजनयिक पासपोर्ट धारकों को वीजा मुक्त यात्रा के अलावा पर्यटन, राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनयिकों को प्रशिक्षण और तस्करी जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल हैं.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने सोमवार को शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक बनाने पर सहमति व्यक्त की.


दोनों देशों के बीच हुए समझौतों में सैन्य शिक्षा, कृषि क्षेत्र में गठजोड़ के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान में सहयोग शामिल हैं.


दोनों देशों ने फर्मा क्षेत्र में सहयोग पर एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही तस्कारी एवं मादक पदार्थो से मुकाबला करने के लिए सहयोग पर भी सहमति जताई गई.दोनों देश शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष में खोज के संदर्भ में सहयोग करने के साथ कारोबारी परिषद के माध्यम से कारोबारी संबंधों को प्रोत्साहित करेंगे.


ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिकी टैरिफ से बचने को हमारे साथ ट्रेड डील करना चाहता है भारत


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-over-singapore-event-1402950.html

प. बंगाल के इस्लामपुर में प्रदर्शन के दौरान छात्रों के मौत मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन


READ MORE

पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में प्रदर्शन के दौरान पिछले सप्ताह दो छात्रों की मौत का मामला राष्ट्रपति भवन  तक पहुंच गया. इससे पहले मारे गए दोनों छात्रों के परिजनों ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा.ये भी देखें : प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से छात्र की मौत


इसके बाद वे लोग राष्ट्रपति भवन जा कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने वाले हैं. मारे गए छात्रों के परिजनों के दिल्ली जाने की व्यवस्था बीजेपी सांसद एसएस अहलुवालिया ने की. उन्होंने इस मामले की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत भी की है.


22 साल के तापस बर्मन नाम का छात्र का उस वक्त गोली लगने से घायल हो गया था, जब वो अपनी पारविरिक मिठाई की दुकान में बैठा हुआ था. अस्पताल में तापस की मौत हो गई. मामले की शुरूआत 20 सितंबर को हुई जब इस्लामपुर में एक स्कूल में छात्र उर्दू टीचर की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे. जबकि दूसरा छात्र 20 साल का राजेश सरकार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.इन दोनों छात्रों का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. इनके परिवार के लोगों ने छात्रों के शव को कब्र में दफना कर रखा है. पुलिस लगातार इस आरोप से इनकार कर रही है कि छात्रों की मौत उसकी गोली से हुई है. परिवार वालों की मांग है कि छात्रों के शरीर का दुबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए, ताकि ये पता किया जा सके कि उनके शरीर में जो गोली है वो पुलिस के रायफलों की है या नहीं.


तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी इस मामले में राजनीति कर रही है. तृणमूल नेता शोभनदेव चटोपाध्याय के मुताबिक ये मामला कानून व्यवस्था का है. बहरहाल, बीजेपी नेताओं की एक दल कोलकाता की यात्रा पर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मामले को उठाया.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-over-singapore-event-1402950.html

UIDAI ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा- कैसे खत्म करेंगे eKYC के लिए आधार? मांगा प्लान


READ MORE

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि वो अगले 15 दिनों में अपनी योजना बताएं कि कैसे ई-केवाईसी के लिए आधार की ज़रूरत को खत्म करेंगी. बता दें कि यूआईडीएआई ने यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कहा है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने आधार एक्ट की धारा 57 को खत्म कर दिया था. इस संदर्भ में पहले ही सर्कुलर जारी कर दिया गया है.पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आधार एक्ट की धारा 57 को खत्म कर दिया था, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियां द्वारा 12 डिजिट वाली आईडी आधारित ई-केवाईसी करना जरूरी होता था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सिम खरीदने के लिए अब आधार जरूरी नहीं है. बता दें कि आधार की अनिवार्यता को 31 याचिकाओं के जरिए चुनौती दी गई थी और इस पर करीब चार महीने तक बहस चली.


ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने कहा-Aadhaar को PAN कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी


सिम खरीदने के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्कूल में दाखिले के लिए आधार को अनिवार्य बनाने की जरूरत नहीं है, साथ ही नीट जैसी परीक्षाओं में भी आधार अनिवार्य नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने आधार एक्ट की धारा 57 को रद्द करने के बाद प्राइवेट कंपनियां अब आधार की मांग नहीं कर सकती हैं. आधार को बैंक और मोबाइल नंबर से लिंक करने की अनिवार्यता को भी सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है.यह भी पढ़ें: आधार कार्ड कहां जरूरी कहां नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसे स्‍पष्‍ट किया आदेश


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-over-singapore-event-1402950.html

अगर Indian Air Force जॉइन करना चाहते हैं तो यहां शुरू हो चुकी है भर्ती रैली


READ MORE

अगर आप इंडियन एयरफोर्स जॉइन करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. पंजाब के पटियाला शहर में रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जाना है. ये भर्ती रैली ग्रुप वाई (नॉन टेक्निकल) पदों पर भर्तियों के लिए होनी है. इस रैली को पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, संगरूर, बरनाला, मानसा के युवाओं के लिए डीएमडब्ल्यू पटियाला में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. अगर आप इस रैली में शामिल होना चाहते हैं तो सुबह छह से दस बजे तक निर्धारित स्थान पहुंचकर रिपोर्ट करें.ये भी पढ़ें- अद्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए नेपालियों को लंबाई की अहर्ता में मिलेगी छूट!


योग्यता-
इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उसका इंग्लिश सब्जेक्ट में भी 50 फीसदी नंबर होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को विवाहित नहीं होना चाहिए.ये भी पढ़ें- यूपी में इंडियन आर्मी की शुरू हो रही है भर्ती रैली, 12वीं पास आज ही भर लें फॉर्म


आयु सीमा-
इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जन्म 14 जुलाई 1998 से 26 जून 2002 के बीच होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें- https://airmenselection.cdac.in/CASB/img/upcoming/PATIALA-%20IAF(S).pdf


ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई


बता दें दो अक्टूबर को पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर के युवाओं का शारीरिक और लिखित टेस्ट होगा. इसके अलावा चार को संगरूर, बरनाला, मानसा के नौजवानों का शारीरिक और लिखित परीक्षा होगी.


ये भी पढ़ें-
मोदी सरकार के लिए बनें ‘आयुष्मान मित्र’, 90 हजार तक होगी सैलरी
रेलवे में नौकरी पाने का एक और मौका, 15 अक्टूबर से पहले करें आवेदन


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-over-singapore-event-1402950.html

दिल्ली: स्वरूप नगर में एक निर्माणाधीन इमारत ढही, एक की मौत, दो घायल


READ MORE

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के स्वरूप नगर में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही थी.घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है वहीं मृतक के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों का कहना है कि मीडिया कवरेज से स्थानीय पुलिस रोक रही है.


(इनपुट- आनंद तिवारी)


ये भी पढ़ें-‘बिल्डर को कानून माफ कर सकता है भगवान नहीं’


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-over-singapore-event-1402950.html

जब तनुश्री दत्ता ने कहा NO तो इस आइटम गर्ल ने किया था नाना पाटेकर के साथ वो गाना


READ MORE

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद से एक चीज की गूगल सर्च रातों-रात बढ़ गई है. वो है फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ जिसके बारे में शायद पहले आपको पता भी नहीं था. लेकिन इससे ऐसा विवाद जुड़ा कि अब सभी की जुबान पर उसी फिल्म का नाम है. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रिमी सेन थीं और इसके एक गाने में तनुश्री दत्ता काम करने वाली थीं. लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि वह इससे अलग हो गईं.तनुश्री दत्ता फिल्म में एक गाना कर रही थीं. लेकिन इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि तनुश्री को काम छोड़ना पड़ा और वह फिल्म के सेट से चली गईं. उनका जाना भी आसान नहीं था. तमाम हंगामे के बाद जब वह निकलीं तो उनकी गाड़ी पर हमला भी किया गया था. इस बीच वो गाना छूट गया जिसके सेट पर ये सब हुआ. लेकिन ऐसा नहीं था कि ये गाना टाल दिया गया. इस गाने में तनुश्री दत्ता की जगह किसी और को लिया गया


बता दें कि ‘नियत का सौदा है’ नाम से आए उस गाने में राखी सांवत ने तड़का लगाया और उनके साथ नाना पाटेकर भी नजर आए. तनुश्री के आरोपों के मुताबिक यही वो गाना था जिसकी शूटिंग के दौरान बातें हद से बाहर हो गई थीं. तनुश्री का कहना था कि नाना पाटेकर अपनी मर्जी से इस गाने का हिस्सा बने थे. वहीं उन्होंने कोरियोग्राफर से ऐसे स्टेप्स डालने को कहा था जिसके जरिए वो तनुश्री को छू सकें.


यह भी पढ़ें:


फराह खान ने शेयर की नाना के साथ तस्वीर, तनुश्री ने दिया रिएक्शन

पत्नी कृष्णा के पैर दबाते थे राज कपूर, बेटी ने बताया कैसा था 'मां-पापा' का रिश्ता


READ MORE

शोमैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. कृष्‍णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार थीं. पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद सोमवार(1 अक्टूबर) की सुबह उनका निधन हो गया.शोमैन की पत्नी कृष्णा ने पति राज कपूर के साथ इंडस्ट्री को बदलते और कई चेहरों को स्टार बनते देखा. लेकिन उनकी खुद की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी. क्योंकि इसमें कई उतार-चढ़ाव थे. खासतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को संभालना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था. क्योंकि राज कपूर अक्सर अफेयर्स की वजह से सुर्खियों में रहते थे. इसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी को कई बार मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा.


कृष्‍णा राज कपूर को जब भी उनके अफेयर की खबरें मिलती उन्हें अपने परिवार की चिंता सताने लगती थी. लेकिन इन दोनों का एक अटूट कनेक्शन था जो उनके बच्चों को भी महसूस होता था. खासतौर पर बेटी रीमा जैन को. रीमा ने एक इंटरव्यू में अपने मां-पापा के रिश्ते को लेकर बातें शेयर की थीं. रीमा ने बताया, मीडिया में चाहे जिस तरह की खबरें लिखी गईं और कहा गया लेकिन पापा हमारी मां को बेहद चाहते थे. सच ये है कि वह उम्रभर मां के लिए दीवाने रहे. उन्होंने कभी उस तरह से जताया नहीं लेकिन सच यही था. दोनों का रिश्ता कुछ ऐसा था कि पापा घर आकर मां (कृष्णा) के पैर भी दबाया करते थे. ऐसा करते हुए वो मजाक बनाते थे, ‘राज कपूर का क्या हाल बना दिया, मेरी बीवी मुझे पैर दबाने लगा रही है, घर की मुर्गी दाल बराबर.’ पापा को न्यू ईयर सेलिब्रेट करना बहुत पसंद था. क्योंकि इसी दिन मां का बर्थडे भी होता था.


बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में 22 साल की उम्र में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी. कृष्णा शोमैन राज कपूर के पिता पृथ्वी राज कपूर के मामा की बेटी थीं. उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन हैं.यह भी पढ़ें:


किताब में दावा- राज कपूर की बेटी से राजीव की शादी कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी