READ MORE
शोमैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार थीं. पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद सोमवार(1 अक्टूबर) की सुबह उनका निधन हो गया.शोमैन की पत्नी कृष्णा ने पति राज कपूर के साथ इंडस्ट्री को बदलते और कई चेहरों को स्टार बनते देखा. लेकिन उनकी खुद की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी. क्योंकि इसमें कई उतार-चढ़ाव थे. खासतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को संभालना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था. क्योंकि राज कपूर अक्सर अफेयर्स की वजह से सुर्खियों में रहते थे. इसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी को कई बार मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा.
कृष्णा राज कपूर को जब भी उनके अफेयर की खबरें मिलती उन्हें अपने परिवार की चिंता सताने लगती थी. लेकिन इन दोनों का एक अटूट कनेक्शन था जो उनके बच्चों को भी महसूस होता था. खासतौर पर बेटी रीमा जैन को. रीमा ने एक इंटरव्यू में अपने मां-पापा के रिश्ते को लेकर बातें शेयर की थीं. रीमा ने बताया, मीडिया में चाहे जिस तरह की खबरें लिखी गईं और कहा गया लेकिन पापा हमारी मां को बेहद चाहते थे. सच ये है कि वह उम्रभर मां के लिए दीवाने रहे. उन्होंने कभी उस तरह से जताया नहीं लेकिन सच यही था. दोनों का रिश्ता कुछ ऐसा था कि पापा घर आकर मां (कृष्णा) के पैर भी दबाया करते थे. ऐसा करते हुए वो मजाक बनाते थे, ‘राज कपूर का क्या हाल बना दिया, मेरी बीवी मुझे पैर दबाने लगा रही है, घर की मुर्गी दाल बराबर.’ पापा को न्यू ईयर सेलिब्रेट करना बहुत पसंद था. क्योंकि इसी दिन मां का बर्थडे भी होता था.
बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में 22 साल की उम्र में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी. कृष्णा शोमैन राज कपूर के पिता पृथ्वी राज कपूर के मामा की बेटी थीं. उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन हैं.यह भी पढ़ें:
किताब में दावा- राज कपूर की बेटी से राजीव की शादी कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी
No comments:
Post a Comment