READ MORE
अगर आप इंडियन एयरफोर्स जॉइन करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. पंजाब के पटियाला शहर में रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जाना है. ये भर्ती रैली ग्रुप वाई (नॉन टेक्निकल) पदों पर भर्तियों के लिए होनी है. इस रैली को पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, संगरूर, बरनाला, मानसा के युवाओं के लिए डीएमडब्ल्यू पटियाला में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. अगर आप इस रैली में शामिल होना चाहते हैं तो सुबह छह से दस बजे तक निर्धारित स्थान पहुंचकर रिपोर्ट करें.ये भी पढ़ें- अद्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए नेपालियों को लंबाई की अहर्ता में मिलेगी छूट!
योग्यता-
इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उसका इंग्लिश सब्जेक्ट में भी 50 फीसदी नंबर होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को विवाहित नहीं होना चाहिए.ये भी पढ़ें- यूपी में इंडियन आर्मी की शुरू हो रही है भर्ती रैली, 12वीं पास आज ही भर लें फॉर्म
आयु सीमा-
इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जन्म 14 जुलाई 1998 से 26 जून 2002 के बीच होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें- https://airmenselection.cdac.in/CASB/img/upcoming/PATIALA-%20IAF(S).pdf
ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई
बता दें दो अक्टूबर को पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर के युवाओं का शारीरिक और लिखित टेस्ट होगा. इसके अलावा चार को संगरूर, बरनाला, मानसा के नौजवानों का शारीरिक और लिखित परीक्षा होगी.
ये भी पढ़ें-
मोदी सरकार के लिए बनें ‘आयुष्मान मित्र’, 90 हजार तक होगी सैलरी
रेलवे में नौकरी पाने का एक और मौका, 15 अक्टूबर से पहले करें आवेदन
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-over-singapore-event-1402950.html
No comments:
Post a Comment