Wednesday, 31 January 2018

जासूसी के आरोप में वायुसेना का अधिकारी सैन्य हिरासत में


READ MORE

वायुसेना मुख्यालय में तैनात एक ग्रुप कैप्टन को कथित तौर पर जासूसी में संलिप्त रहने और संवेदनशील दस्तोवेजों को हासिल करने के प्रयास को लेकर सेना ने हिरासत में लिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या अधिकारी हनीट्रैप का शिकार बने हैं.सूत्रों ने बताया कि अधिकारी अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से कुछ ‘‘अवांछित गतिविधियों’’ में संलिप्त थे. ये उपकरण प्रतिबंधित हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वह एक महिला के संपर्क में थे जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.


सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना की केंद्रीय सुरक्षा और जांच की एक टीम ने अधिकारी को हिरासत में लिया और वर्तमान में उनसे पूछताछ चल रही है. सूत्रों ने कहा कि नियमित खुफिया निगरानी के दौरान अधिकारी की ‘‘अवांछित’’ गतिविधियों का पता चला. उन्होंने बताया कि अधिकारी संवेदनशील दस्तावेजों को हासिल करने का प्रयास कर रहे थे.


वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. सूत्रों ने कहा कि अधिकारी की पहचान गुप्त रखी गई है क्योंकि मामले की जांच जारी है. जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या अधिकारी ने संवेदनशील सूचनाएं किसी को भेजी तो नहीं हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PXXYPX2sYiE/story01.htm

रोहिंग्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब


READ MORE

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से दो रोहिंग्या शरणार्थियों की नई याचिका पर जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया कि बीएसएफ शरणार्थियों को भारत में प्रवेश से रोकने के लिए हथगोलों का प्रयोग कर रहा है.चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार को दो रोहिंग्या शरणार्थियों के अंतरिम आवेदन पर चार हफ्ते में जवाब देने को कहा.


आवेदन में आरोप लगाया गया कि बीएसएफ बच्चों, विकलांगों और गर्भवती महिलाओं सहित नए शरणार्थियों को भारत में घुसने से जबरन रोक रहा है.


इससे पहले दो शरणार्थियों ने रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार भेजने के सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी.सुनवाई के दौरान, मोहम्मद सलीमुल्ला और मोहम्मद शाकिर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि बीएसएफ असहाय शरणार्थियों को ‘‘अमानवीय और निंदनीय तरीके से’’ वापस भेज रहा है. अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख तय की.


ये भी पढ़ें-
‘सुप्रीम कोर्ट विवाद’ सुलझाने को शांतिदूत बने जस्टिस बबोडे
सुप्रीम कोर्ट विवाद: चार रिटायर्ड न्यायाधीशों ने CJI को लिखा ओपन लेटर


Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-16489269.html

VIDEO: 'राजा, मंत्री , चोर , सिपाही', दिन भर की ख़ास खबरें नये अंदाज में


READ MORE
 न्यूज 18 इंडिया के ख़ास शो ' राजा , मंत्री , चोर और सिपाही में देखिये दिनभर की खास खबर. नये अंदाज में.

Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-16489269.html

VIDEO-न्यूज़18 इंडिया के डिबेट शो में राकेश सिन्हा ने कहा, '15 सेकंड' वाली बात झूठी है


READ MORE
 न्यूज18 इंडिया के डिबेट शो 'आर पार' में पहली बार संघ विचारक राकेश सिन्हा ने '15 सेकेंड' वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा मैंने कभी नहीं कहा, और ना ही ऐसा मैं कभी कह सकता हूं. दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ख़बर वायरल हो रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि 'राकेश सिन्हा ने कहा है कि अगर 15 सेकंड की मोहलत दी जाए तो हम मुस्लिमों को सबक सिखा देंगे.'

जानकारी के लिए बता दें कि देश की सबसे बड़ी बहस आर पार के डिबेट शो में इसे राकेश सिन्हा ने फ़ेक बताया. बहस के दौरान उनका साथ मौलाना अतहर हुसैन देहलवी ने दिया. ज़्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.


Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-16489269.html

VIDEO-'सौ बात की एक बात' : 31 जनवरी 2018 की हर बड़ी ख़बर


READ MORE
 न्यूज18 इंडिया के खास बुलेटिन शो 'सौ बात की एक बात' में देश, दुनिया, आर्थिक, मनोरंजक और खेल जगत की हर बड़ी खबर है. वीडियो देखें. 

Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-16489269.html

चुनावी बजट पेश करेगी मोदी सरकार: ममता बनर्जी


READ MORE

केंद्रीय बजट 2018-19 को पेश किए जाने से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बजट अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है. तृणमूल कांग्रेस की कोर समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, “केंद्रीय बजट गुरुवार को  पेश किया जाएगा. केंद्र सरकार इस साल चुनावी बजट लेकर आ रही है. सबको पता है कि पिछले चार साल से सरकार कैसे चल रही है और वर्तमान में क्या हालात हैं. लेकिन इस साल वे एक चुनावी बजट पेश करने जा रहे हैं.”हम चुनाव देखकर नहीं पेश करते बजट
उन्होंने दावा किया, “हम चुनाव को देखकर बजट पेश नहीं करते. हमारा बजट उन्नतिशील होता है. यह हमेशा जनता के लिए होता है. हमारी सरकार के साथ क्या होगा यह जरूरी नहीं है, हम कभी भी जनता विरोधी कार्यक्रम नहीं लाते हैं.”


अगस्त तक पूरे हो जाएंगे स्थानीय चुनावबंगाल में जल्द होने वाले पंचायत चुनाव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल अगस्त तक सभी चुनावों को पूरा कर लिया जाएगा और उन्होंने पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि वे सभी लंबित कार्यों को समय से निपटा दें. तृणमूल प्रमुख ने कहा, “पंचायत चुनाव अगले तीन से चार महीने में होंगे, क्योंकि वर्तमान पंचायत का कार्यकाल इस साल अगस्त में समाप्त होने जा रहा है.”


Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-16489269.html

सिर्फ समय बताएगा कि चुनाव लड़ूंगा या नहीं: शत्रुघ्न


READ MORE

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सिर्फ समय बताएगा कि अगले लोकसभा चुनावों के दौरान वह क्या राजनीतिक विकल्प चुनेंगे और उन्होंने इन अटकलों को भी तवज्जो नहीं दी कि उनकी पार्टी उन्हें टिकट देने से इनकार कर सकती है.अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने कल असंतुष्ट बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा के ‘राष्ट्र मंच’ में हिस्सा लिया था.  उन्होंने इस मंच पर सरकारी नीतियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा था कि बीजेपी के अंदर ऐसा कोई मंच नहीं जहां वह अपनी बात रख सकें.


यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, सिन्हा ने पलट कर सवाल पूछा, ‘‘आप इस पर संदेह क्यों कर रहे हैं?’’ सिन्हा हाल के दिनों में केंद्र की नीतियों का कड़ा विरोध करते रहे हैं.


जब उनसे इन अटकलों को लेकर सवाल पूछा गया कि पार्टी नेतृत्व सरकार के खिलाफ सार्वजनिक हमलों को लेकर उनका टिकट काट सकती है, उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसा ही दावा किया गया था और उनका नाम उन लोगों में शामिल था जिनका नाम सबसे आखिर में घोषित किया गया था.उन्होंने कल कहा, ‘‘यह मुद्दा नहीं कि वे (बीजेपी) मुझे टिकट देंगे या नहीं. इस पर भी विचार किया जाएगा कि वे मुझे टिकट क्यों नहीं देंगे. मेरे पास सबसे ज्यादा वोट शेयर का मार्जिन है…दूसरा, यह कि मैं इसे लूंगा या नहीं, या कहां से लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा…सिर्फ समय बताएगा.’’


यह भी पढ़ें:


यशवंत सिन्हा के ‘राष्ट्र मंच’ में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- अब भी BJP के साथ


AAP विधायकों के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न, लिखा- ‘आप’ आए, ‘आप’ छाए