Wednesday, 31 January 2018

रोहिंग्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब


READ MORE

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से दो रोहिंग्या शरणार्थियों की नई याचिका पर जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया कि बीएसएफ शरणार्थियों को भारत में प्रवेश से रोकने के लिए हथगोलों का प्रयोग कर रहा है.चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार को दो रोहिंग्या शरणार्थियों के अंतरिम आवेदन पर चार हफ्ते में जवाब देने को कहा.


आवेदन में आरोप लगाया गया कि बीएसएफ बच्चों, विकलांगों और गर्भवती महिलाओं सहित नए शरणार्थियों को भारत में घुसने से जबरन रोक रहा है.


इससे पहले दो शरणार्थियों ने रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार भेजने के सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी.सुनवाई के दौरान, मोहम्मद सलीमुल्ला और मोहम्मद शाकिर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि बीएसएफ असहाय शरणार्थियों को ‘‘अमानवीय और निंदनीय तरीके से’’ वापस भेज रहा है. अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख तय की.


ये भी पढ़ें-
‘सुप्रीम कोर्ट विवाद’ सुलझाने को शांतिदूत बने जस्टिस बबोडे
सुप्रीम कोर्ट विवाद: चार रिटायर्ड न्यायाधीशों ने CJI को लिखा ओपन लेटर


Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-16489269.html

No comments:

Post a Comment