Wednesday, 31 January 2018

सिर्फ समय बताएगा कि चुनाव लड़ूंगा या नहीं: शत्रुघ्न


READ MORE

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सिर्फ समय बताएगा कि अगले लोकसभा चुनावों के दौरान वह क्या राजनीतिक विकल्प चुनेंगे और उन्होंने इन अटकलों को भी तवज्जो नहीं दी कि उनकी पार्टी उन्हें टिकट देने से इनकार कर सकती है.अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने कल असंतुष्ट बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा के ‘राष्ट्र मंच’ में हिस्सा लिया था.  उन्होंने इस मंच पर सरकारी नीतियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा था कि बीजेपी के अंदर ऐसा कोई मंच नहीं जहां वह अपनी बात रख सकें.


यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, सिन्हा ने पलट कर सवाल पूछा, ‘‘आप इस पर संदेह क्यों कर रहे हैं?’’ सिन्हा हाल के दिनों में केंद्र की नीतियों का कड़ा विरोध करते रहे हैं.


जब उनसे इन अटकलों को लेकर सवाल पूछा गया कि पार्टी नेतृत्व सरकार के खिलाफ सार्वजनिक हमलों को लेकर उनका टिकट काट सकती है, उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसा ही दावा किया गया था और उनका नाम उन लोगों में शामिल था जिनका नाम सबसे आखिर में घोषित किया गया था.उन्होंने कल कहा, ‘‘यह मुद्दा नहीं कि वे (बीजेपी) मुझे टिकट देंगे या नहीं. इस पर भी विचार किया जाएगा कि वे मुझे टिकट क्यों नहीं देंगे. मेरे पास सबसे ज्यादा वोट शेयर का मार्जिन है…दूसरा, यह कि मैं इसे लूंगा या नहीं, या कहां से लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा…सिर्फ समय बताएगा.’’


यह भी पढ़ें:


यशवंत सिन्हा के ‘राष्ट्र मंच’ में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- अब भी BJP के साथ


AAP विधायकों के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न, लिखा- ‘आप’ आए, ‘आप’ छाए


 

No comments:

Post a Comment