Wednesday, 28 February 2018

आज पीएम मोदी से मिलेंगे जॉर्डन किंग, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात?


READ MORE

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ।। बिन अल-हुसैन तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंचे. आज वे प्रधानमंत्री मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे. मुख्य रूप से रक्षा, सुरक्षा व निवेश से जुड़ें मुद्दों पर बातचीत होगी. दोनों के बीच फलस्तीन और आतंकवाद से निपटने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी.बता दें कि किंग अब्दुल्ला इस्लामिक चरमपंथ के विरोध के लिए चर्चित हैं. उनके इस दौरे को भारत की आतंकवाद विरोधी मुहिम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


जॉर्डन के साथ अगर सुरक्षा से जुड़े समझौते होते है तो भारत की पहुंच लाल सागर व पूर्वी भूमध्य सागर तक हो जाएगी. दोनों देशों के बीच व्यापार की भी काफी संभावनाएं हैं. कपड़ों की  20 इडस्ट्रीज़ में ज़ॉर्डन में निवेश कर रखा है.


सुषमा ने की जॉर्डन किंग से मुलाकातविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत दौर पर आए जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन से बुधवार को मुलाकात की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जॉर्डन के शाह से सुषमा की मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ऐतिहासिक संबंध मजबूत हो रहे हैं.”


रवीश ने कहा, “सभी क्षेत्रों में विशेषकर व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान के बारे में संबंधों को मजबूत करने पर अच्छी बातचीत हुई.”


शाह अब्दुल्ला भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे.


मोदी ने गले लगाकर शाह अब्दुल्ला का स्वागत किया.


शाह अब्दुल्ला की भारत की यह दूसरी यात्रा है, इससे पहले वह 2006 में क्वीन रानिया के साथ आए थे.


क्या है शाह का कार्यक्रम?
शाह बुधवार को जॉर्डन किंग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी) का दौरा करेंगे.


वह सीईओ राउंड-टेबल बैठक में शामिल होने के बाद फिक्की, सीआईआई और एसोचैम जैसे उद्योग मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भारत-जॉर्डन व्यापार सम्मेलन में भी शामिल होंगे.


शाह अब्दुल्ला गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता करेंगे. वार्ता के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही पारस्परिक हित में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.

आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत के मामले में दिल्‍ली पुलिस को नोटिस


READ MORE

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी और मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. दिल्‍ली पुलिस को 7 मार्च तक नोटिस का जवाब देना है. बताया जाता है कि उसी दिन विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी.गौरतलब है कि तीस हजारी कोर्ट के सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब आप विधायक ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. तीस हजारी सेशन कोर्ट की जज अंजू बजाज चंदना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोप गंभीर है. इसीलिए प्रकाश जरवाल को जमानत नहीं मिल सकती. बता दें कि देवली से आप विधायक प्रकाश जरवाल ने हाल में हुई अपनी शादी का हवाला देते हुए कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी. जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि 56 साल के व्यक्ति के साथ जिस तरह से मारपीट हुई है, ये काफी गंभीर मामला है.

श्रीदेवी की आखिरी 'प्रोफेशनल' तस्वीरें, कूल मॉम बनकर खूब नाची थीं 'चांदनी'


READ MORE

श्रीदेवी सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं. वो एकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनकी एक्टिंग बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड में एक जैसी ही पसंद की जाती थी. अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, कमल हासन, से लेकर अनिल कपूर और ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं श्रीदेवी उस दौर में भी सबसे अधिक पैसे लेने वाली एक्ट्रेस थीं. इन सब एक्टर्स के बीच श्रीदेवी ने अपनी अलग ही जगह बनाई थी. इन दिनों श्रीदेवी का आखिरी ऐड वायरल हो रहा है जो उन्होंने ‘चिंग्स’ के लिए शूट किया था.

"श्रीदेवी की मौत के बाद लगातार रो रहे थे बोनी कपूर"


READ MORE

अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने बताया है कि श्रीदेवी की अचानक मृत्यु होने पर उनके पति  और फिल्म निर्माता बोनी कपूर लगातार रोए जा रहे थे. दुबई के एक होटल में 24 फरवरी की रात श्रीदेवी की मौत पानी से भरे बाथटब में दुर्घटनावश गिरने के कारण हो गई थी.सतीश ने कहा, “जब मैंने मैम (श्रीदेवी) के निधन की खबर सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ. बोनी और मैं 30 सालों से दोस्त हैं. मैंने उन्हें फोन किया. वे लगातार रोए जा रहे थे. हम जितनी बात कर रहे थे, वे उतना ही रोए जा रहे थे. वे चुप ही नहीं हो रहे थे. फिर, मैंने फोन काट दिया.”


कौशिक ने श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए उन्हें एक जोशीली, उत्साही और एक संपूर्ण कलाकार के तौर पर किया. उन्होंने कहा कि श्रृंगार करने के बाद जितना बदलाव उनके चेहरे पर आता था, उतना बदलाव मैंने किसी के चेहरे पर नहीं देखा.


यहां बुधवार को अभिनेत्री को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा, “मेरा मतलब सिर्फ कैमरे से नहीं है. अगर वह किसी विवाह समारोह के लिए तैयार होती थीं तो बिल्कुल बदल जाती थीं. और, अब उन्हें उनकी शवशैया पर शांत और बिना किसी हरकत के देख रहा हूं. यह दिल तोड़ने वाला है.”बोनी और सतीश ने साथ-साथ एक लंबा सफर तय किया है. उन्होंने कहा, “शेखर कपूर की फिल्म ‘जोशीले’ में मैं सहायक निर्देशक था. इसके निर्माता बोनी कपूर थे. ‘हिम्मतवाला’ में श्रीदेवी का अभिनय देखकर मैं स्तब्ध हो गया था.”


उन्होंने कहा, “जावेद अख्तर साहब ने काफी मजबूती से उनकी सिफारिश की थी. ‘जोशीले’ में अनिल कपूर, सन्नी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ वह मुख्य भूमिका में थीं. उस समय भी उनकी हास्य क्षमता में कोई कमी नहीं थी.”


इसके बाद कौशिक को ‘मिस्टर इंडिया’ में भी उनके साथ काम करने का मौका मिला. सतीश ने कहा, “कुछ सालों बाद उन्होंने वास्तविक जिंदगी में जाह्नवी और खुशी की मां की भूमिका निभाने का फैसला किया. यह उनकी पसंदीदा भूमिका थी. मैंने देखा है कि वह अपनी बेटियों की कितनी अच्छी मां थीं.”


उन्होंने कहा, “मैंने इतने लोग किसी की शवयात्रा में नहीं देखे. सभी की आंखें भरी हुई थीं. उनके जाने से सभी लोग प्रभावित हुए, यहां तक कि वे लोग भी जो उनसे कभी नहीं मिले. पूरा देश दुख में है.”


यह भी पढ़ें:


श्रीदेवी की मौत में भी टीआरपी खोज रही थी मीडिया

Holi 2018: VIRAL हुआ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का 'होली में GST जोर के' भोजपुरी गाना


READ MORE

होली बिहार में खासी धूमधाम से मनाई जाती है. इस त्योहार की पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए फिल्म मेकर्स भी पीछे नहीं रहते. हाल ही में होली और जीएसटी को जोड़कर एक ऐसा गाना पेश किया गया है कि वह हरतरफ छाया हुआ है. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का के इस गाने को अबतक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.इस गाने में दिखाया गया है कि लड़के वाले शादी के बदले लड़की वालों से GST लगाकर दस लाख रुपए की मांग कर रहे हैं. जब ये बात लड़की के पिता उसे बताते हैं तो वो इस बारे में बात करने के लिए खुद लड़के के पास पहुंचती है.


दहेज प्रथा पर तंज कस रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जा रहा है. बता दें कि पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था. इसके हिट होने के बाद निरहुआ की म्यूजिक कंपनी ने गाने की वीडियो रिलीज की. इस वीडियो को खुद निरहुआ ने डायरेक्ट किया है. साथ ही उन्होंने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर इसे गाया भी है. आप भी देखें कैसे होली के रंग के साथ एक गंभीर मैसेज लेकर आया है ये गाना.


 


वीडियो ‘होली में GST जोर के’ वायरल भोजपुरी गाना



देखिए इंडिया की इस यूट्यूब स्टार की हॉट PHOTOS!-


यह भी पढ़ें:
प्रिया प्रकाश के बाद मानुषी छिल्लर का डांस वीडियो वायरल, शाहरुख और रणवीर सिंह लगाए ठुमके


होली मनाने के पीछे हैं कितनी कहानियां, सभी जानते हैं आप ?

जानिए क्‍यों एक सीजन में 2000 रन बनाने वाले मयंक को नहीं मिली टीम इंडिया में एंट्री


READ MORE

कर्नाटक के ओपनर मयंक अग्रवाल के टीम इंडिया में सेलेक्शन ना होने पर चीफ सेलेक्टर एमएस के प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है. प्रसाद ने कहा कि मयंक अग्रवाल से उन्होंने बातचीत की है और वो जानते हैं कि उन्हें कब मौका मिलेगा. प्रसाद ने कहा, ‘हम टीम के सेलेक्शन में एक प्रक्रिया का पालन करते हैं. सभी खिलाड़ी टीम इंडिया में एंट्री की कतार में हैं, कोई उस कतार को तोड़कर नहीं आ सकता. मयंक एक शानदार खिलाड़ी है और जो भी मैंने उसे बताया है वो अच्छी तरह से समझता है. मयंक ने मुझसे कहा कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है और वो इंतजार करेंगे.’टीम इंडिया में सेलेक्शन ना होने के मुद्दे पर मयंक अग्रवाल ने न्यूज 18 हिंदी के खेल संपादकर विमल कुमार से भी बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ रन बनाने पर है. उन्होंने कहा ‘मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलना चाहता. अब देवधर ट्रॉफी शुरू होने वाली है और मैं उसके लिए तैयार हूं. जो मैं अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा हूं उसी को दोहराने की कोशिश करूंगा. एक बल्लेबाज के तौर पर आप कितने भी रन बना लो आपकी भूख खत्म नहीं होगी. जितने मौके मिलेंगे उतने रन बनाएंगे.’


मयंक अग्रवाल ने रणजी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल मिलाकर 8 शतक और 9 अर्धशतक ठोके हैं. मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैचों में 90.37 के औसत से 723 रन बनाए जो कि भारत के लिए रिकॉर्ड है. आज तक किसी भी भारतीय ने एक लिस्ट ए सीरीज या टूर्नामेंट में 700 का आंकड़ा नहीं छुआ है जो मयंक अग्रवाल ने कर दिखाया.


ये भी पढ़ें- एम एस धोनी के हेलमेट पर क्यों नहीं है तिरंगा, वजह जानकर करेंगे माही को सलाम! 

कैफ का खुलासा- नासिर हुसैन ने नेटवेस्ट सीरीज में मुझे बस ड्राइवर कहा था


READ MORE

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बुधवार को दावा किया कि 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने एक बार उन्हें बस ड्राइवर कहा था. कैफ अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘सवाल और जवाब’ का सत्र कर रहे थे, उनसे जब एक प्रशंसक ने पूछा कि नासिर हुसैन की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने अहम मैच में 87 रन की विजेता पारी के दौरान उनके खिलाफ छींटाकशी की थी.अपने ट्वीट में प्रशंसक ने कहा, ‘कैफ नेटवेस्ट फाइनल के दौरान आप और युवराज किस बात पर चर्चा कर रहे थे. क्या इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कुछ कहा था?’ इसकी प्रतिक्रिया में कैफ ने कहा, ‘हां, हुसैन ने मुझे बस ड्राइवर कहा था. उन्हें एक दौरे पर ले जाना अच्छा था.’ नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में मिली जीत भारत क्रिकेट इतिहास के पन्नों में शामिल है. इस मैच में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस ट्रेसकोथिक और हुसैन की शतकीय पारी के दम पर भारत के सामने पांच विकेट के नुकसान पर 326 रनों का लक्ष्य रखा था.




लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे. जब युवराज और कैफ की 121 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला और कैफ की 87 रनों की पारी के दम पर भारत ने तीन गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस शानदार जीत के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उताकर हवा में लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था, जो हमेशा के लिए यादगार लम्हा बन गया.